फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gas cylinder shortage persists, people are looking for passbooks due to strictness

Prayagraj News: गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, सख्ती पर तलाश रहे पासबुक

Tue, 17 Mar 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 17 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder shortage persists, people are looking for passbooks due to strictness
रसोई गैस की आपूर्ति अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। लगातार पांचवे दिन सोमवार को झूंसी की गैस एजेंसी और गोदाम पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। घंटों लंबी लाइन में लगने के बाद ही लोगों को गैस सिलिंडर मिल पाया।
विज्ञापन

गंगापार के आवासीय काॅलोनियों के अलावा सुदूर गांव से आकर महिलाएं भी खाली सिलिंडर के साथ एजेंसियों के बाहर लाइन में लग रही हैं। झूंसी के इंडेन गैस एजेंसी से गंगापार के 40 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। सोमवार को झूंसी के एजेंसियों में पहले टोकन मिला और बाद में गोदाम में लाइन में लगकर सिलिंडर मिल सका।
विज्ञापन

ज्यादा समस्या उन उपभोक्ताओं को हो रही हैं जिनके गैस सिलिंडर के पासबुक गायब हो चुके हैं। उन्हें अपना कनेक्शन नंबर पता करने के लिए एजेंसियों का चक्कर काटना पड़ रहा है। रसोई गैस के लिए लगी भीड़ के आगे उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूंसी निवासी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इंडेन गैस कंपनी का उनके घर में दो कनेक्शन हैं। तीन-चार साल से बिना बुकिंग किए ही हॉकर घर गैस पहुंचा देते थे। आसानी से गैस मिलने के कारण पासबुक की कभी जरूरत ही नहीं पड़ी। अब बिना बुकिंग के गैस नहीं मिल रहा है। पासबुक भी घर में तलाशने पर नहीं मिल पाया है। सप्ताह भर से एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं लेकिन कनेक्शन नंबर बताने वाला कोई नहीं है।

झूंसी के छतनाग निवासी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने कनेक्शन नंबर से मोबाइल फोन नंबर कनेक्ट नहीं कराया है। उनकी ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर बिना ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को खाली हाथ लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed