फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Garlic price on fire, price crossed Rs 500, crop has been ruined in many states due to bad weather

महंगाई : लहसुन के दाम में लगी आग, 500 के पार पहुंचा दाम, खराब मौसम से कई राज्यों में फसल हो गई है बर्बाद

Wed, 07 Feb 2024 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

लहसुन के दाम अभी और बढ़ सकते हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि बेमौसमी बारिश के कारण लहसुन की फसल प्रभावित हुई है। इससे उत्पादन पर असर पड़ा है। कम आवक से कीमतों में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Garlic price on fire, price crossed Rs 500, crop has been ruined in many states due to bad weather
लहसुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले वर्ष प्याज-टमाटर के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। अब उसी राह लहसुन भी चल पड़ा है। प्रयागराज में लहसुन का अब तक का सर्वाधिक दाम हो गया है। तमाम फुटकर सब्जी मंडियों में लहसुन का दाम 500 रुपये किलो से ज्यादा भी हो गया है। लहसुन के बढ़ते दाम से लोग खासे परेशान है। क्योंकि सर्दी के मौसम में लहसुन का उपयोग ज्यादा होता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लहसुन के दाम अभी और बढ़ सकते हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि बेमौसमी बारिश के कारण लहसुन की फसल प्रभावित हुई है। इससे उत्पादन पर असर पड़ा है। कम आवक से कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं, निर्यात प्रतिबंध का असर भी लहसुन की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। मुख्य रूप से लहसुन की खेती मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों में ज्यादा होती है। एडीए कालोनी नैनी की निवासी साधना त्यागी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लहसुन बाजार में लगातार 500 रुपये किलो ही बिक रहा है।
विज्ञापन


पहले इसका अधिकतम दाम 100 से 150 रुपये किलो ही था। इसी तरह लोकनाथ निवासी गोपाल जी मालवीय ने बताया कि इतना महंगा लहसुन उन्होंने पहले कभी नहीं खरीदा। 100 ग्राम लहसुन के लिए भी 50 से 55 रुपये देने पड़ रहे हैं। थोक मंडी मुंडेरा की बात करें तो वहां भी लहसुन की आवक कम हो गई है। मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा का कहना है कि पहली बार थोक में लहसुन का दाम 400 रुपये किलो तक पहुंचा है। कहा कि पिछले सप्ताह मंडी में लहसुन का थोक रेट 300 रुपये किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed