फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangrape by making fun of work in Bhojpuri films

भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप

Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gangrape by making fun of work in Bhojpuri films
Rape Case
भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का सपना दिखाकर एक युवती की डेढ़ महीने तक सामूहिक रूप से अस्मत लूटी गई। उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी। मां की मेहनत पर किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुई युवती की फरियाद को नैनी कोतवाली पुलिस ने नजरंदाज कर दिया था। परेशान पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर 31 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ  झांसा देकर बुलाने, बंधक बनाने और गैंगरेप करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


मूलत: चंदौली जनपद की रहने वाली एक शादीशुदा युवती गत मई महीने में अपने एक रिश्तेदार के यहां इलाहाबाद आई थी। यहां से 15 मई को वापस घर जाने के लिए वह सिविल लाइंस बस स्टैंड पर गई थी। इस दौरान उसे नैनी क्षेत्र के दो लोग मिले। जिन्होंने उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया। उसके बाद उन लोगों ने खुद को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा बताया। साथ में यह भी वायदा किया कि वह लोग उसे भोजपुरी फिल्मों ने भाभी का रोल दिला देंगे। युवती उनके झांसे में आ गई। वो दोनों युवती को लेकर नैनी क्षेत्र के एक मोहल्ले में गए। जहां उसे एक घर में रखा गया। आरोप है कि उनमें से एक युवक की मां एवं भाई भी उनके इस कृत्य में शामिल हो गए। उसी रात नशे में धुत होकर एक आरोपी ने युवती के साथ तमंचे के बल पर दुराचार किया और अन्य लोगों ने उसकी अश्लील क्लिप बना ली। उसके बाद उसे उसी घर में बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन


प्रतिदिन उसके साथ चार-चार लोग दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देते थे। यह सिलसिला 15 मई से चार जुलाई तक चला। इस बीच मौका पाकर युवती ने अपनी मां को फोन करके सारी व्यथा बताई। चंदौली से उसकी मां यहां आई और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। चार जुलाई को ही मां-बेटी नैनी थाने जाकर सारी व्यथा बताईं और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस वाले ने न केवल उन्हें दुत्कार कर भगा दिया, बल्कि तहरीर भी फाड़कर फेंक दी। इलाकाई पुलिस के दुर्व्यवहार से आहत मां-बेटी ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर 31 अगस्त को नैनी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस युवती ने गैंगरेप का आरोप लगया है, वह नैनी कोतवाली से हत्या की मुल्जिम है। सात महीने जेल में रही है। इस समय जमानत पर है। उसने इसी तरह का एक केस धूमनगंज थाने में भी रजिर्स्टड कराया है। मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पीके मिश्रा
इंस्पेक्टर नैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed