फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangrape by calling on the pretext of getting a job, threat to make video viral

प्रयागराज : नौकरी दिलाने के बहाने से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Wed, 21 Feb 2024 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 01:16 PM IST
सार

युवती मूल रूप से हथिगवा प्रतापगढ़ की रहने वाली है और फाफामऊ बाजार में किराए पर रहकर वहीं एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वहीं उसकी जान पहचान रामू पटेल निवासी सोहबतियाबाग से हुई। रामू ने उसे ज्यादा सैलरी की नौकरी दिलाने की बात कही और नंबर ले लिया।

विज्ञापन
Gangrape by calling on the pretext of getting a job, threat to make video viral
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जार्जटाउन में प्रतापगढ़ निवासी 18 साल की युवती ने नौकरी के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। फिर सुलह न करने पर वीडियो वायरल करने को धमकाया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


युवती मूल रूप से हथिगवा प्रतापगढ़ की रहने वाली है और फाफामऊ बाजार में किराए पर रहकर वहीं एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वहीं उसकी जान पहचान रामू पटेल निवासी सोहबतियाबाग से हुई। रामू ने उसे ज्यादा सैलरी की नौकरी दिलाने की बात कही और नंबर ले लिया।
विज्ञापन


10 फरवरी को उसने नौकरी दिलाने की बात कहते हुए उसे सोहबतियाबाग बुलाया। वहां पहुंचने पर एक मकान में ले गया जहां अमित कुमार व एक अन्य संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। इस दौरान अज्ञात मकान मालिक रखवाली करता रहा। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर मकान मालिक सहित अन्य सभी ने गालियां व धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी को अज्ञात नंबर से खुद को रामू पटेल का करीबी रत्नाकर दुबे बताते हुए एक व्यक्ति ने सुलह के लिए धमकी दी। यही नहीं रामू व अन्य आरोपियों ने फोन कर यह भी कहा कि उन्हाेंने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। सुलह न करने पर वीडियो वायरल करने को धमकाया। युवती ने मंगलवार को जार्जटाउन थाने में शिकायत की जिस पर केस दर्ज कर लिया गया। एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed