फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangrape accused arrested, sent to jail

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पुत्रों समेत पांच भेजे गए जेल

Sun, 12 Jul 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gangrape accused arrested, sent to jail
Gangrape accused arrested, sent to jail
कर्नलगंज में दो दिन पहले हुई थी वारदात, पुलिस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दरोगा के दो बेटों समेत पांचों आरोपी शनिवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस ने पांचों को दोपहर में न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेज दिया गया।
कर्नलगंज में वारदात दो दिन पहले हुई थी जब बांदा से आई किशोरी संग बख्शीबांध पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसे कर्नलगंज में रहने वाला फेसबुक दोस्त धोखे से बुलाकर अपने साथ ले गया, जहां बाद में पहुंचे अपने चार दोस्तों संग मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। इनमें दरोगा के दो बेटे भी शामिल थे। पुलिस ने रात में ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां रिमांड मंजूर करते हुए सभी को नैनी जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ की आयु को लेकर भी संशय रहा। हालांकि, इस संबंध में प्रमाणपत्र न प्रस्तुत कर पाने पर सभी की न्यायिक अभिरक्षा मंजूर कर ली गई।
विज्ञापन

कोर्ट खुलने पर पीड़िता का होगा बयान
उधर पीड़ित किशोरी का शनिवार को बयान नहीं दर्ज हो सका। पुलिस का कहना है कि कोर्ट अभी बंद चल रही है। ऐसे में कोर्ट खुलने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। किशोरी के परिजन अभी आए नहीं हैं। उनके आने पर किशोरी को उनके सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed