फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganges started steady in Yamuna, people of coastal area breathed relief in Prayagraj

प्रयागराज में गंगा स्थिर, घटने लगीं यमुना, तटवर्ती इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 30 Aug 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ganges started steady in Yamuna, people of coastal area breathed relief in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तेज रफ्तार से बढ़ीं गंगा शनिवार की देर शाम स्थिर हो गईं। जबकि, यमुना का जलस्तर घटने लगा। इससे एक बारगी बाढ़ से घिरने की आशंका को लेकर परेशान लोगों को राहत मिल गई है। हालांकि संगम क्षेत्र समेत घाटों के डूबने के बाद सड़क के पास गंगा के पहुंचने से लोग इस दिन भी गृहस्थी समेट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते रहे।

विज्ञापन

Ganges started steady in Yamuna, people of coastal area breathed relief in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में  गंगा 80.22 मीटर और छतनाग में 79.12 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गईं। जबकि नैनी में यमुना का जल स्तर 79.68 मीटर पर पहुंचने के बाद घटने लगा है। इस समय तक यमुना के जल स्तर में एक सेंमी की कमी दर्ज की गई। इस दिन भी बांधों से गंगा में 4.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से 74,782 क्यूसेक, नरोरा बांध से 90,858 क्यूसेक और कानपुर से 2.73 लाख 981 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed