फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangchart of inter-state cow smugglers ready, will look like a gangster

अंतरजनपदीय गो-तस्करों का गैंगचार्ट तैयार, लगेगा गैंगस्टर

Mon, 07 Jun 2021 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 01:59 AM IST
सार

  • पुलिस ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम से मांगी अनुमति

विज्ञापन
Gangchart of inter-state cow smugglers ready, will look like a gangster
गो तस्करी सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर से लेकर वाराणसी-चंदौली तक गोतस्करी का जाल फैलाने वाले अंतरजनपदीय गोतस्करों का गैंगचार्ट पुलिस ने तैयार कर लिया है। गिरोह केलीडर मुजफ्फर व उसकेचार भाइयों समेत कुल 20 लोगों का नाम इस गैंग में शामिल किया गया है। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पुलिस ने डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धूमनगंज के बेगमबाजार निवासी मुजफ्फर पर गोतस्करी के कई मामले दर्ज हैं। 11 अप्रैल को फतेहपुर के खागा कोतवाली में उसके और उसके साथियों केखिलाफ हत्या का प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि मौके से पकड़े गए ड्राइवर शोएब व क्लीनर मैकू ने 27 गोवंशों से भरे ट्रक को रोकने पर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। पकड़े जाने पर बताया था कि मुजफ्फर गोवंशों को तस्करी बिहार भेजवाता है। और उसकेही लोगों ने उन्हें बरामद गोवंश कानपुर से बिहार पहुंचाने का काम सौंपा था।
विज्ञापन


इस मामले में विवेचना से प्रकाश में आए मुजफ्फर के भाई असलम को खागा पुलिस ने रविवार को जेल भेजा है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी मुजफ्फर अपने भाइयों व साथियों संग गिरोह बनाकर गोतस्करी करता है। ऐसे में उसके साथ ही उसके चार भाइयों व 15 अन्य साथियों का गैंगचार्ट तैयार किया गया है। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस असलहे जमा कराए गए
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगलीडर मुजफ्फर व उसकेचार भाइयों के लाइसेंसी असलहे होने की भी जानकारी मिली थी। जिसके बाद सभी के असलहे जमा करा लिए गए हैं। साथ ही इनके निरस्तीकरण संबंधी रिपोर्ट भी सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed