फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Yatra: Retired colonel covered 6628 km of Ganga Parikrama on foot

गंगा यात्रा : रिटायर्ड कर्नल ने पैदल तय की 6628 किलोमीटर की गंगा परिक्रमा 

Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM IST
सार

पिछले वर्ष 16 दिसंबर को ही प्रयागराज से नीलकंठ गंगा परिक्रमा का शुभारंभ हुआ था। यात्रा में शामिल कर्नल आरपी पांडेय, हीरेन पटेल प्रयागराज से गंगा किनारे पैदल चलते-चलते गंगा सागर पहुंचे और फिर वहां से पैदल प्रयागराज शनिवार को पहुंचे।

विज्ञापन
Ganga Yatra: Retired colonel covered 6628 km of Ganga Parikrama on foot
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबका साथ हो, नदियां साफ हो के नारे के साथ प्रयागराज पहुंची नीलकंठ गंगा यात्रा का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रयागराज में यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 6628 किमी की दूरी पैदल तय कर प्रयागराज पहुंचे यात्रा में शामिल सेवानिवृत्त कर्नल आरपी पांडेय, हीरेन पटेल को यहां फूल मालाओं से लाद दिया गया।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 16 दिसंबर को ही प्रयागराज से नीलकंठ गंगा परिक्रमा का शुभारंभ हुआ था। यात्रा में शामिल कर्नल आरपी पांडेय, हीरेन पटेल प्रयागराज से गंगा किनारे पैदल चलते-चलते गंगा सागर पहुंचे और फिर वहां से पैदल प्रयागराज शनिवार को पहुंचे। यहां शनिवार की शाम समुद्र कूप में पूजन आदि के बाद रविवार को बांध से संगम तट तक एनसीसी कैडेट के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


इस रैली में शामिल लोगों का भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के सरकार काम कर रही है। अब जन सहयोग के माध्यम से ही सरकार के हाथों को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक मिलिंद मांसवी ने बताया कि पिछले वर्ष यह यात्रा प्रयागराज से ही शुरू हुई थी, और यही इसका समापन हुआ। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर केपी कृष्णा कुमार, कर्नल अनिल राय, कर्नल एके सिन्हा, कर्नल पीपी शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कुमार सेठ, सजल अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, मंदाकिनी मिश्रा , नेहा केसरी, मीता दास ,नीता श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, राकेश आदि मौजूद रहे॥

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed