फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Yatra leaves for Kaushambi after Vasant Panchami bath

वसंत पंचमी स्नान के बाद गंगा यात्रा कौशाम्बी रवाना

Fri, 31 Jan 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jan 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra leaves for Kaushambi after Vasant Panchami bath
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
भागीरथी की अविरतला के संकल्प के साथ गंगा यात्रा बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के लिए रवाना हुई। इससे पहले यात्रा में शामिल सदस्याें ने संगम में वसंत पंचमी स्नान भी किया। प्रयागराज से यात्रा की अगुवाई उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने की। मार्ग में यात्रा का शहरियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया तथा गंगा की निर्मलता का संकल्प लिया। यात्रा अपने अंतिम पड़ाव कानपुर बैराज पर शुक्रवार को पहुंचेगी।
विज्ञापन


बलिया से 27 जनवरी को शुरू यात्रा बुधवार को प्रयागराज पहुंची। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक मंत्रियां ने यात्रा का स्वागत किया था। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह करीब 9.30 बजे सर्किट हाउस से कौशाम्बी के लिए रवाना हुई। रवानगी से पहले यात्रा का पूजन हुआ। डॉ.दिनेश शर्मा के अलावा जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह आदि नेता रथ पर सवार रहे।
विज्ञापन



यात्रा का इंदिरा गांधी मूर्ति, एजी ऑफिस चौराहा, एकलव्य चौराहा, सुलेम सराय, धूमनगंज चौराहा, बेगम बाजार चौराहा आदि स्थानों पर स्वागत हुआ। सड़क के दोनों ओर मौजूद आमजन ने रथ पर पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर गंगाजी के पतित पावनी स्वरूप को पुन: स्थापित करने का संकल्प लिया। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। बमरौली में एसपी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने भी यात्रा का स्वागत किया। प्रमुख चौराहों पर सजावट भी की गई थी तथा मानव श्रृंखला बनाकर, शंख-घंटा-घड़ियाल बजाकर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी की सीमा पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ.दिनेश शर्मा ने मां गंगा और यात्रा की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गंगा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने जनमानस से प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की। नदी के दोनों किनारों पर  पौधरोपड़ की भी अपील की। जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा के पवित्र जल को कुछ लोग स्वार्थ वश अपवित्र कर रहे हैं। इसे रोकना होगा। गंगा यात्रा का स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, संजय गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed