Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga will not go into drainage water

गंगा में नहीं जाएगा नालों का पानी

Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ganga will not go into drainage water
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
कुंभ के दौरान नालों का गंदा पानी गंगा में नहीं जाएगा। डीएम सुहास एलवाई ने सोमवार को गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों के साथ शहर के सभी 70 नालों के पानी को रोकने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने नदियों के किनारे खुले में शौच तथा अपशिष्ट फेंके जाने पर प्रभावी रोक के लिए समिति बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि 70 नाले शहर में हैं। इनमें से 42 नालों के गंदे पानी को रोका जाएगा। इनके पानी को एसटीपी में शोधित कर सिंचाई के उपयोग में लाया जाएगा। शेष 28 नालों को बायोरेमिडियेशन तकनीक से शोधित किया जाएगा। इसके बाद भी ज्यादातर पानी का उपयोग सिंचाई के लिए होेगा। शेष को नदियों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि गंगा किनारे स्थित गांवों, कस्बों के नालों का गंदा पानी भी नदी में जाने से रोका जाएगा। साथ में प्रधानों के माध्यम से समिति बनाकर इस बात की निगरानी रखी जाएगी कि नदी के किनारे खुले में शौच न हो, न ही ठोस अपशिष्ट नदी में डाला जाए। नगरी क्षेत्र में भी इसे सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर निगम के अफसर पुलिस प्रशासन के सहयोग से अधजले एवं लावारिस शव, फूल, एवं ठोस अपशिष्ट नदी में जाने से रोकना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


कुंभ आयोजन के दौरान किसी हादसा से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों की ओर से संयुक्त प्लान तैयार किया गया है। सोमवर को हुई बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जर्नल रविंद्र प्रताप शाही ने स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, राजकीय रेलवे पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, परिवहन निगम, विद्युत विभाग, पुलिस और कुंभ मेला प्रशासन की ओर से बनाई गई योजनाओं को देखा और सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक साथ मिलकर एकीकृत रूप से आपदा का सामना करेंगे तो बेहतर परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed