फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga water level rose by two feet in a single day at Bakshi Khurd; a rise of five to six feet was also record

प्रयागराज : बक्शी खुर्द में एक दिन में दो फिट बढ़ा गंगा का पानी, रिवरफ्रंट में भी पांच से छह फिट की बढ़ोतरी

Thu, 03 Sep 2026 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दारागंज के बक्शी खुर्द, हरि जगन्नाथ शास्त्री मोहल्ले, राजापुर, नेवादा, अशोक नगर, गंगा नगर, कछार-मऊ कछार गंगानगर-राजापुर क्षेत्र के निचले इलाकों में चिंता बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Ganga water level rose by two feet in a single day at Bakshi Khurd; a rise of five to six feet was also record
दारागंज के बख्शी खुर्द में गंगा का जलस्तर सड़क पारा कर घरों तक पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर से दारागंज के बक्शी खुर्द, हरि जगन्नाथ शास्त्री मोहल्ले, राजापुर, नेवादा, अशोक नगर, गंगा नगर, कछार-मऊ कछार गंगानगर-राजापुर क्षेत्र के निचले इलाकों में चिंता बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहल्ले में गंगा का पानी बुधवार की तुलना में करीब एक से दो फीट आगे बढ़ा। वहीं, बक्शी बांध रिवरफ्रंट पर भी पानी बुधवार के मुकाबले करीब पांच से छह फिट आगे सड़क की ओर बढ़ गया है।

विज्ञापन


दारागंज के हरि जगन्नाथ शास्त्री निवासी आशीष कुमार निषाद ने बताया कि पानी करीब दो फीट बढ़ा है। बुधवार को जहां पानी सड़क से करीब दो से ढाई फीट पीछे था, वहीं बृहस्पतिवार को यह काफी आगे पहुंच गया। वहीं के लाला निषाद ने बताया कि पिछले दो दिनों की तुलना में पानी करीब एक फीट बढ़ा है।
विज्ञापन


उधर, नेवादा, अशोक नगर, गंगा नगर, कछार-मऊ कछार और गंगानगर-राजापुर क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। प्रभावित इलाकों के लोग जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को म्योर रोड स्थित राहत शिविर में कोई नया परिवार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्योर रोड स्थित बाबा चौराहा के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में बुधवार तक 18 परिवारों के 78 लोग पहुंच चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी और बढ़ा तो आने वाले दिनों में और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है।


बलिया निवासी विशाल सिंह ने बताया कि पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए जरूरी सामान पहले ही सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। स्थिति बिगड़ी तो परिवार के साथ गांव चले जाएंगे। उरई-बुंदेलखंड निवासी नीरेश राजपूत ने भी बताया कि घर का जरूरी सामान सुरक्षित जगह रख दिया है। पानी बढ़ा तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा और गांव जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed