{"_id":"5d152da68ebc3e3c683e831e","slug":"ganga-water-level-rise-khasaka-sangam-noose-city-news-ald2479697121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में वृद्धि, खिसका संगम नोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में वृद्धि, खिसका संगम नोज
विज्ञापन
Ganga water level rise, Khasaka Sangam noose
- फोटो : CITY DESK
जलस्तर में वृद्धि से गंगा में कटान, संगम नोज खिसका
प्रयागराज। गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते भर के भीतर 40 सेंटीमीटर से अधिक जल स्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र में कटान शुरू हो गई है। कुंभ के दौरान बने अस्थाई घाट जलधारा में समा गए। जेटी खोल ली गई है। कटान की वजह से संगम नोज खिसकने लगा है। पंडों-घाटियों के झंडे और चौकियां खिसकाई जाने लगी हैं।
गंगा का जलस्तर धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। कुंभ के दौरान फाफामऊ से अरैल के बीच बनाए गए 44 से अधिक घाट डूब गए हैं। रेत की परतें लगातार कटान से प्रभावित हो रही हैं। इससे स्नान घाटों पर दिक्कतें आने लगी हैं। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के एक्सईएन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कानपुर बैराज से सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से प्रवाह बढ़ गया है। बावजूद इसके पहाड़ी इलाकों में अभी बारिश न होने से राहत महसूस की जा रही है। फिलहाल बाढ़ नियंत्रण से जुड़े इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। इधर, जलस्तर बढ़ने और कटान शुरू होने के साथ ही घाटियों की चौकियां खिसकाई जाने लगी हैं। कुंभ के दौरान अखाड़ों के स्नान के लिए बनाई पार्किंग के पास संगम खिसक गया है। कटान होने के बावजूद लगातार पंडे और मल्लाह रेत पाटकर किनारा स्नान के लायक बना रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इनसेट
संगम की बिजली कटी, चोर-उचक्के सक्रिय
प्रयागराज। संगम नोज इलाके की बिजली काटे जाने से रात को चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ गई है। अक्षयवट मार्ग से आगे संगम नोज तक चकर्ड प्लेटें रात के अंधेरे में गायब की जा रही हैं। पाइप, तार व अन्य सामान अंधेरे का फायदा उठाकर लोग ले जा रहे हैं। इसकी शिकायत कुंभ मेला स्टोर के कर्मचारियों-अभियंताओं से की गई है।