फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga taught those lessons in cleanliness

गंगा किनारे वालों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ganga taught those lessons in cleanliness
स्वच्छ भारत अभियान
‘गंदगी हमें मिटाना है, शौचालय घर में बनाना है, देश को स्वच्छ बनाना है...’, ‘शौचालय बनवाओ भइया, शासन दे खूब रुपैया...’, ‘घर में फ्रिज है, घर में टीवी है, फिर भी शौच को बाहर जाती बीवी है...’, ‘लाखों के पहने हैं गहने, शौच को बाहर जाती बहनें’, ‘घर बनवाया कितना सुंदर, शौचालय न घर के अंदर।’ ऐसी ही तमाम पंक्तियों को पिरोते हुए प्रेम शंकर दुबे ने अपनी गीतों के माध्यम से गंगा किनारे बसे लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया। मौका था स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रयाग संगीत समिति में आयोजित स्वच्छता मेले का, जिसमें गंगा किनारे बसे 122 गांवों के कोटेदारों, प्रधानों, ग्रामीणों समेत अलग-अलग वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


स्वच्छता मेले का हिस्सा बने ग्रामीणों को लघु फिल्मों के जरिये स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। शुक्रवार को आयोजित स्वच्छता मेले में नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से नाटक प्रस्तुत कर गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का संदेश दिया गया। अमित, स्वाती, माधवी, शिवकरन, अनूप और शैलेष ने नाटक प्रस्तुत किया। संयोजन संतोष कुमार गुप्ता ने किया। इससे पूर्व डीएम संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन करते हुए उन प्रधानों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने गांवों को खुले में शौच मुक्त कर दिया है। उन्होंने प्रधानों से अपील की कि जिस तरह घर-घर जाकर वोट मांगते हैं, उसी तरह घर के मुखिया से शौचालय बनवाने का अनुरोध करें। 
विज्ञापन


ग्रामीण को शौचालय बनवाने के फायदे बताएं। कहा कि गांव के खुले में शौच मुक्त होने से सांप काटने की घटनाएं कम होंगी, संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और डायरिया, कालरा जैसी बीमारियों से निजात मिलेगी। कहा कि पहले चरण में 122 गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए चुना गया है, लेकिन अगले पांच-छह महीनों में पूरे जनपद को इससे मुक्त करना है। मेजर कीर्ति कुमार ने कहा कि हमारे सेना के साथी गांव-गांव जाकर स्वच्छता के बारे में समझाते हैं। उन्होंने गंगा तट पर रह रहे लोगों से अपील की कि आप सब एक दूसरे को जागरूक करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी समेत मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए डीएम ने फूलपु ब्लॉक से प्रधान श्याम लाल, बहादुरपुर से कृष्णचंद्र, शंकरगढ़ से विनोद कुमार, कोरांव से दुर्गावती, उरुवा से कुसुम देवी, सोरांव से विजय कुमार, बहरिया से दिनेश कुमार, आनंद प्रकाश, मधु सिंह, धनूपुर से अवधेश कुमार, करछना से पूजा तिवारी, माधुरी देवी, सुरेश कुमार, लवकुश, प्रतापपुर से लक्ष्मीकांत, मंजू देवी, राधेश्याम, जसरा से रेखा देवी, लालजी, नीरज मिश्र, कौड़िहार से घनश्याम शुक्ला, सुल्तान अली, सुमन देवी, नूर जहां, मांडा से गिरिजा शंकर, मऊआइमा से शशि यादव, सैदाबाद से उषा देवी, चाका से शादाब फात्मा, सत्येंद्र कुमार, विमला देवी, हंडिया से धर्मराज यादव एवं पूर्णेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed