{"_id":"6769587f18b55772350c8577","slug":"ganga-gurukulam-school-tips-on-fashion-technology-and-career-given-in-the-workshop-possibilities-discussed-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Gurukulam School : कार्यशाला में दिया गया फैशन, टेक्नोलॉजी और कॅरियर का टिप्स, संभावनाओं पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Gurukulam School : कार्यशाला में दिया गया फैशन, टेक्नोलॉजी और कॅरियर का टिप्स, संभावनाओं पर की गई चर्चा
Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
सार
कार्यशाला की वक्ता लाली प्रिया ने छात्रों को इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, परीक्षा के लिए योग्यता, विभिन्न परीक्षाओं और कोर्स, महत्वपूर्ण कॉलेज, कोर्स में लगने वाली फीस, छात्रवृत्ति के विषय में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों की एक सम्मिलित परीक्षा यूसीड आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
गंगा गुरुकुलम स्कूल में फैशन टेक्नोलॉजी एवं कॅरियर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विद्यालयी शिक्षा पूर्ण होने से पूर्व ही प्रत्येक छात्र अपने भविष्य और करियर को लेकर चिंतन प्रारंभ कर देते हैं। कोई अभियंता तो कोई चिकित्सक बनाना चाहता है। छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास में जुट जाते हैं। छात्र अब नई नई दिशा की खोज में हैं जहां उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत संभावनाएं हैं जैसे फैशन डिजाइन का क्षेत्र। वर्तमान में फैशन डिजाइन को लेकर बच्चों में विशेष लगाव देखा गया है। साथ ही फैशन तकनीक का ज्ञान व्यवसाय के अच्छे अवसर प्रदान करता है। छात्रों की इस भावना और आवश्यकता को समझते हु एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम विद्यालय में सोमवार के फैशन टेक्नोलॉजी और कॅरियर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन विद्यालय की काउंसलर श्रुति विग ने किया। इसकी रिसोर्स पर्सन लाली प्रिया असिस्टेंट प्रोफेसर एमिटी यूनिवर्सिटी थीं। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव सहित सभी कॉर्डिनेटर, शिक्षकों के साथ हाईस्कूल और इंटर के छात्र मौजूद रहे। गंगा गुरुकुलम में संचालित महिला स्वालंबन केंद्र की छात्राओं ने भी भाग लिया। श्रुति विग ने विवेकानंद सभागार में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत कारगर सिद्ध होगी जो फैशन डिजाइन के क्षेत्र में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कार्यशाला की वक्ता लाली प्रिया ने छात्रों को इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, परीक्षा के लिए योग्यता, विभिन्न परीक्षाओं और कोर्स, महत्वपूर्ण कॉलेज, कोर्स में लगने वाली फीस, छात्रवृत्ति के विषय में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों की एक सम्मिलित परीक्षा यूसीड आयोजित की जा रही है, जिसके द्वारा अलग-अलग डिग्री धारक जैसे विधि, इंजीनियरिंग, आईआईटी आदि के छात्र इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
नीट, निफ्ट परीक्षाओं के लिए छात्रों को कैसे तैयारी करनी है, क्या-क्या पढ़ना है, इसकी भी जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता लाली प्रिया ने छात्राओं के लिए फैशन डिजाइन में रोजगार की असीमित संभावनाओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि टैटू, हैंड बैग, जूते, कार, बाइक्स की डिजाइन बनाने में लगभग हर क्षेत्र में आप अपना करियर बना सकते हैं। लाली प्रिया ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास की सलाह दी और अनेक गुर भी बताए। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अथितियों को समृति चिन्ह प्रदान किया।