गंगा गुरुकुलम स्कूल : अखंड प्रताप हेड ब्वॉय और दृष्टि मिश्रा बनीं हेड गर्ल, सदनवार छात्रों को मिली जिम्मेदारी
कार्य की सफलता के लिए ध्येय के प्रति उत्कट लगन, कार्य में अटूट श्रद्धा एवं अपनी शक्तियों में पर्याप्त विश्वास आवश्यक है। विद्यालय को सुचारू रूप से अनुशासित व व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक है कि छात्र इसके महत्व को समझें।
विस्तार
कार्य की सफलता के लिए ध्येय के प्रति उत्कट लगन, कार्य में अटूट श्रद्धा एवं अपनी शक्तियों में पर्याप्त विश्वास आवश्यक है। विद्यालय को सुचारू रूप से अनुशासित व व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक है कि छात्र इसके महत्व को समझें। विशेष रूप से विद्यार्थी जीवन में तो अनुशासन का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों से समाज को दुगुनी अपेक्षाएं होती हैं, क्योंकि वे देश के भावी नायक हैं। इसीलिए विद्यालय में प्रत्येक वर्ष हेड ब्वाय, हेड गर्ल तथा अन्य पदों पर छात्रों का चयन किया जाता है, जो विद्यालय में अनुशासन बनाकर रखते हैं तथा विभिन्न विद्यालयी क्रिया-कलापों को पूर्ण कराने में शिक्षकों व छात्रों के मध्य सेतु का काम करते हैं।
एमपीवीएम गंगा-गुरुकुलम स्कूल में 2025-26 के लिए इन्वेस्टीचर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक सदन के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में पांच सदन हैं- चिन्मय सदन, योगानंद सदन, बुद्ध सदन, अरविंद सदन तथा संदीपनी सदन। इन सभी सदनों का नाम भारत के महान विभूतियों पर रखे गए हैं, जैसे छात्र इनके गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सदन के पूर्व पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन प्रेरक गीत से हुआ। इस अवसर पर अभिभावकगण, विद्यालय के सभी शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव तथा तीनों काॅर्डिनेटर ने कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया। विगत वर्ष के हेड ब्वाॅय व हेड गर्ल ने गर्व व सम्मान से विद्यालय का ध्वज थामा हुआ था। सभी छात्र अपने-अपने सदन के रंग की ड्रेस मे उपस्थित थे। विगत वर्ष के हेड ब्वाॅय कौस्तुभ मिश्रा और हेड गर्ल श्रेया त्रिपाठी ने विद्यालय का ध्वज प्रधानाचार्या को सौंपा। प्रधानाचार्या ने उस ध्वज को नए चुने गए हेड ब्वाय अखंड प्रताप सिंह व हेड गर्ल दृष्टि मिश्रा को सौंपा एवं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।
विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता जी ने नव चयनित छात्रों को शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रेषित किया। प्रधानाचार्या जी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन का पालन करना कड़वा होता है लेकिन इससे मिलने वाला फल अत्यन्त मीठा होता है। अनुशासन व अभ्यास से ही जीवन में सफलता व आत्मविश्वास प्राप्त होता है, आत्मविश्वास से ही हमारे संकल्प पूर्ण होते हैं। इसके बाद नए चयनित सभी कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज प्रदान किए गए। इस प्रकार शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
सदनवार पदाधिकारी इस प्रकार बने
सदन का नाम कैप्टन वाइस कैप्टन
अरविंद वर्षित गुप्ता (11B) सिद्धि (9 B)
बुद्धा सदन हर्षित मिश्रा (11A2) प्रखर मिश्रा (9B)
चिन्मय सदन इशिका पांडेय (11D) शिवांश प्रताप सिंह (9 A)
संदीपनी सदन कृत्या शुक्ला (11A1) इशिता सिंह (9E)
योगानंद सदन प्रखर यादव (11B) अनामिका नागर (9D)
एसोसिएटेड हेड ब्वाॅय मोहम्मद अमान (11D)
एसोसिएटेड हेड गर्ल अनुष्का मिश्रा (11D)
स्पोर्ट कैप्टन वैभव केसरवानी (12C)
स्पोर्ट वाइस कैप्टन प्रखर त्रिपाठी (9E)
एक्टिविटी कैप्टन नैन्सी पांडेय (11B)
एक्टिविटी वाइस कैप्टन स्वेच्छा (9 A)
मीडिया हेड अंशिका श्रीवास्तव (11A1)
वाइस मीडिया हेड न्यासा यादव (8 C)