फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Gurukulam School : A blueprint was drawn for the future of children in the Indecom programme

Ganga Gurukulam School : इंडकम कार्यक्रम क्रम में बच्चों के भविष्य को लेकर खींचा गया खाका

Sat, 26 Apr 2025 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 07:44 PM IST
सार

गंगा गुरुकुलम के विवेकानंद सभागार में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के लिए इंडकन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविय के लिए बातचीत की।

विज्ञापन
Ganga Gurukulam School : A blueprint was drawn for the future of children in the Indecom programme
गंगा गुरुकुलम स्कूल में आयोजित इंडकन कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा गुरुकुलम के विवेकानंद सभागार में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के लिए इंडकन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविय के लिए बातचीत की। कार्यक्रम के अन्तर्गत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। 

विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए मिल-जुलकर काम करना है। बच्चों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास तभी संभव है जब उन्हें घर एवं विद्यालय दोनो जगह अच्छा माहौल मिले। आगे उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक विकास भी करता है। इन्हीं बच्चों के हाथ में हमारे देा की बागडोर है। साथ ही उन्होंने विद्यालय के नियमों के विाय में भी अभिभावकों को इंगित किया।
विज्ञापन

 
 रंगारंग कार्यक्रम के अन्तर्गत दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फिर कक्षा 6 से 8 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवतगीता के लोकों का वाचन कर सभी को भारतीय संस्कृति की गरिमा का अनुभव कराया। पी.पी.टी. द्वारा गत र्वा की विद्यालयीय उपलब्धि पर प्रकाा डाला गया। कार्यक्रम की विविधता को दर्शाते हुए कक्षा 9 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी गीत प्रस्तुत किया गया जिसमें बच्चों ने संगीत एवं स्वर के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा 3 से 8 तक के नवप्रवेाी विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति ने समस्त र्दाकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी भेष-भूषा और सुन्दर तालमेल ने कार्यक्रम को और भी आर्काक बना दिया। कार्यक्रम को पूर्णता देते हुए कक्षा 6 से 8 तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया जिसने सभी में गर्व एवं आत्मीयता की भावना भर दी। इस प्रकार समस्त कार्यक्रम अत्यन्त सफल, मनोरंजक एवं प्रेरणादायक रहा। 


अन्त मेें विद्यालय की संयोजिका श्रीमती रिंकू श्रीवास्तव ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभकामनाएं दीं एवं उनसे कहा कि बच्चों का भविष्य केवल विद्यालय या केवल अभिभावकों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दोनों को मिलकर ऐसे सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है जिसमें बच्चों का भविय सुरक्षित हो सके। साथ ही उन्होंने अनुाासन के महत्व को बताते हुए अभिभावकोें से आग्रह किया कि वे बच्चों को सकारात्मक माहौल दें एवं उन्हें इलेक्ट्रोनिक गैजेट की अपेक्षा पुस्तकों पर निर्भर होना सिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed