{"_id":"60edf20a8ebc3ef62602543e","slug":"ganga-expressway-benama-of-land-of-more-than-31-hundred-tenants","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे: 31 सौ से अधिक काश्तकारों की भूमि का हुआ बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे: 31 सौ से अधिक काश्तकारों की भूमि का हुआ बैनामा
Wed, 14 Jul 2021 01:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:40 AM IST
सार
- सोरांव तहसील के अंतर्गत 3837 काश्तकारों की भूमि होनी है अधिग्रहीत
- अब तक मुआवजे के रूप में 247 करोड़ रुपये का हो चुका है भुगतान
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन एक तरफ लखनऊ में एक्सप्रेस वे के लिए यूपीडा (उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) को काम सौंपकर उसका एलाइनमेंट, डिजाइन आदि तैयार करवा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन के जरिये भूमि का बैनामा भी करवा रहा है। जिले में अब तक 3100 से अधिक काश्तकारों की भूमि के बैनामा का कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी 17 फीसदी काश्तकारों की भूमि का बैनामा होना बाकी है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे सोरांव तहसील के बीस गांवों से होकर गुजरेगा। जमीन अधिग्रहीत करने का काम जिला प्रशासन को सौंपा गया है। एडीएम फाइनेंस की अगुवाई में भूमि के बैनामे का कार्य चल रहा है। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बैनामे का काम रुक गया था, लेकिन मई के अंतिम दिनों में बैनामा फिर से शुरू हो गया। एडीएम फाइनेंस मार्तण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत सोरांव तहसील में कुल 3837 काश्तकारों की भूमि का बैनामा कराया जाना है, जिसमें से अब तक 31 सौ से अधिक काश्तकारों की भूमि का बैनामा करा लिया गया है, जो कि आंकड़े के मुताबिक 83 फीसदी है।
विज्ञापन
काश्तकारों को 247 करोड़ रुपये का मुआवजा भी अदा किया जा चुका है। अभी फिलहाल 74 फीसदी काश्तकारों को मुआवजा दिया गया है। एडीएम के मुताबिक बाकी लोगों को मुआवजा जल्द दे दिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि 17 फीसदी जिन काश्तकारों की भूमि का अभी बैनामा नहीं हो सका है, उसके लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन