फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गंगा आरती की कैसे होती है तैयारी, नहीं जानते होंगे ये बातें

Thu, 17 Jan 2019 06:29 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 17 Jan 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:ganga aarti preparation
kumbh

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर महापर्व कुंभ का आगाज हो चुका है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। मेले के दौरान संगम तट एक छोटे शहर की भांति बस गया है और यहां कई अखाड़े, साधु-संत और समाजसेवी संगठन अपना डेरा डाल चुके हैं। सुबह से शाम तक यहां धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन इन सबसे इतर जिस चीज का हर किसी को इन्तजार रहता है तो वह है यहां शाम को होने वाली गंगा आरती। आरती से पूर्व शंखनाद के साथ मंत्रोच्चारण होता है, शंखों की ध्वनि से गंगाजल व शरीर शुद्ध हो जाते हैं और मंत्रो के जाप से विपत्तियां और बाधाएं नहीं आतीं।

Kumbh Mela 2019:ganga aarti preparation
kumbh

आधे दर्जन लोग पारम्परिक वेशभूषा में गंगा आरती करते हैं। अधिकतर युवा ही इसमें शामिल होते हैं। गंगा आरती का आयोजन करवाने वाले पुजारी दीपू मिश्र का कहना है कि आरती करने के लिए युवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

Kumbh Mela 2019:ganga aarti preparation
kumbh

इसके लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं होती, लेकिन आरती करने वाले ऐसे लोग होने चाहिए जो भारी-भरकम आरती के बर्तन का वजन देर तक उठा सकें और आरती से निकलते ताप को सह सकें। कभी-कभी गर्म तेल हाथ पर भी गिरने लगता है उस दौरान भी आरती करते रहने की सहनशक्ति होनी चाहिए यानी कि आरती किसी भी हालत में नहीं रुकनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:ganga aarti preparation
kumbh

आरती करने वाले युवा केवल आरती ही नहीं करते बल्कि ये अपनी पढ़ाई भी करते रहते हैं। आरती करने के लिए जरूरी नहीं है कि वे ब्रह्मचारी ही हों, विवाहित लोग भी आरती करते हैं। उन्हें इस काम का कोई मेहनताना नहीं मिलता, वे स्वेच्छा से यह कार्य करते हैं।

विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:ganga aarti preparation
kumbh

अब तक दीपू मिश्र ने लगभग 35 लोगों को प्रशिक्षण दिया है और अभी भी नए युवकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे कहते हैं कि युवाओं को धार्मिक शिक्षा देना उनका मुख्य लक्ष्य है। आरती समिति के अध्यक्ष प्रयागराज के जिलाधिकारी होते हैं फिलहाल सुहास एलवाई इस पद पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed