फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gang rape case turned out to be false, two arrested including victim, conspiracy hatched to trap brother-in-la

Prayagraj : झूठा निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पीड़िता समेत दो गिरफ्तार, जेठ को फंसाने के लिए रची साजिश

Fri, 30 Aug 2024 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के साथर गांव की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने अपने जेठ समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से सरिया से चोट भी पहुंचाया था।

विज्ञापन
Gang rape case turned out to be false, two arrested including victim, conspiracy hatched to trap brother-in-la
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के साथर गांव में 18 अगस्त को हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में मामला फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार महिला ने संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के चलते जेठ को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। झूठा केस लिखाने के आरोप में पुलिस ने महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तर कर लिया है। 

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के साथर गांव की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने अपने जेठ समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से सरिया से चोट भी पहुंचाया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी थी। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए डफरिन अस्पताल भेजा गया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। 
विज्ञापन


जेठ को फंसाने के लिए रची साजिश

आरोपी महिला ने बताया कि संपत्ति को लेकर उसका जेठ से विवाद चल रहा है। जेठ और उसके सहयोगियों को फंसाने के लिए उसने योजना तैयार की थी। पुलिस महिला और साजिश में शामिल उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed