फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gang of 90 lakh robbery caught in Saraf in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में सराफ के यहां 90 लाख की डकैती डालने वाला गैंग पकड़ा 

Wed, 20 Jan 2021 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jan 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Gang of 90 lakh robbery caught in Saraf in Pratapgarh
pratapgarh news : प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : pratapgarh
मंगलवार रात रामलीला मैदान में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस ने मौके से सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इसी गैंग ने ही शहर की श्याम बिहारी गली में सराफ की दुकान में डाका डाला था। पकड़े गए बदमाशों के पास से 45 लाख के सोने के आभूषण, सराफ का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त छह बाइक, ट्रक, पिस्टल, तमंचा व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने बताया कि सात जनवरी की सुबह श्याम बिहारी गली में सराफा व्यवसायी सुरेश कुमार सोनी की दुकान में डकैती डाली गई थी। बदमाश करीब 90 लाख के आभूषण, मोबाइल व दस हजार रुपये लूट ले गए थे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के निर्देशन में सात टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार की रात सीओ सिटी अभय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी, तभी रामलीला मैदान में कई गाड़ियों के साथ बदमाशों की मौजूदगी की जानकारी मिली। पुलिस बदमाशों की घेराबंदी करते हुए अंडरपास के करीब पहुंची।
विज्ञापन


जहां अंधेरे में छिपे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मकंद्रूगंज पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी कृष्णकांत के पैर में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शुभम जायसवाल (23) पुत्र मोहनलाल जायसवाल निवासी मदाफरपुर कोहड़ौर, फहीम सिद्दीकी (28) पुत्र मोइजुद्दीन निवासी औद्योगिक क्षेत्र नैनी प्रयागराज व पुनीत सोनी (23) पुत्र बनवारी लाल निवासी बलिकरनगंज अंतपुर मानधाता के पैर में गोली लग गई। तीनों अंडरपास के पास बाइक समेत घायल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर फरमान पुत्र सिराज निवासी शेखपुर बनी थाना जेठवारा, यूसुफ सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी हल्दी कला थाना औद्योगिक नगर जनपद प्रयागराज, सुल्तान फारुखी पुत्र मोहम्मद नईम निवासी वजीरपुर थाना कुंडा व नसीम पुत्र जफरूल निवासी प्यारे का पुरवा सराय लोहंगराय जेठवारा को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर सुरेश सोनी की दुकान से लूटे गए नौ सौ ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। घटना में शामिल रहा एक अन्य बदमाश रुस्तम निवासी गोकुला जेठवारा नैनी जेल में बंद है। वह एक मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। डकैती में शामिल एक महिला समेत छह लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed