फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gang busting merchants in the name of getting tender, two arrested

टेंडर दिलाने के नाम पर व्यापारियों को ठगने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Gang busting merchants in the name of getting tender, two arrested
fraud
नवाबगंज पुलिस और गंगापार क्राइम ब्रांच ने व्यापारियों को करोड़ों का टेंडर दिलाने का लालच देकर उनसे लाखों वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से तकरीबन दस लाख रुपये बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी समेत चार अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शातिर महंगी गाड़ियां लेकर व्यापारियों से मिलते थे। कोई खुद को नेता बताता तो अधिकारी या उसका रिश्तेदार। दो चार मुलाकातों में वे व्यापारी पर इतना प्रभाव डाल देते कि वह रुपये दे देते। करेली के व्यापारी से 20 लाख की ठगी के बाद पुलिस को इस गिरोह के बारे में पता चला था।
विज्ञापन


 करेली के रहने वाले राज कुमार बिजली उपकरण का व्यवसाय करते हैं। कुछ महीने पहले रामपुर नवाबगंज का रहने वाला राहुल सिंह अपने साथियों के साथ उनसे मिला था और खुद को नेता बताते हुए उन्हें तीन करोड़ का टेंडर दिलाने की बात कही। राहुल के साथ व्यवसायी से कई लोग मिले थे। किसी ने खुद को अधिकारी बताया था तो किसी ने अधिकारी का रिश्तेदार।
विज्ञापन


राज कुमार से कहा गया कि 20 लाख दे दें तो उन्हें बिजली विभाग में तीन करोड़ का टेंडर दिला दिया जाएगा। राजकुमार ने रुपये दे दिए। इसके बाद शातिरों ने फोन उठाना बंद कर दिया। फिर धमकी भी दी गई। राजकुमार ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। एसपी गंगापार धवल जायसवाल के मुताबिक जांच में गिरोह के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला कि गिरोह ने कई और बड़े व्यापारियों से लाखों ठगे हैं। सोमवार को नवाबगंज के रसूलपुर से अंकित सिंह और दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से तकरीबन दस लाख रुपये और आठ बम बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी राहुल सिंह समेत सूर्यबख्श सिंह, गोरे पासी और अमित सिंह को नामजद किया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed