फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gandhi Famility SPG Security

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने से कांग्रेसी नाराज

Sun, 10 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Famility SPG Security
Gandhi Famility SPG Security
प्रयागराज। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने की शनिवार को कांग्रेसियों ने कड़े शब्दों में आलोचना की। पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस जनों ने इस राजनीतिक बदले की भावना से बेहद निचले स्तर पर उठाया गया कदम बताया। कहा कि इससे तो बेहतर था कि गांधी परिवार को जेड प्लस की भी सुरक्षा न दी जाती। पार्टी के नेता किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि वीपी सिंह सरकार में राजीव गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का नतीजा देश देख चुका है। गांधी परिवार हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर महासचिव प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लिया जाना बेहद चिंताजनक है। पार्टी जनों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सुरक्षा बहाल करने का आग्रह भी किया है। इस मौके पर फुजैल हाशमी, तस्लीमउद्दीन, हरिकेश त्रिपाठी, डॉ एसबी लाल, जितेंद्र नाथ सिंह, मुमताज अंसारी, परवेज सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, संतोष मिश्र, राजेश राकेश समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed