फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   games are being pledged to give free ration

फ्री राशन में कोटेदार कर रहे हैं खेल

Mon, 18 May 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
games are being pledged to give free ration
games are being pledged to give free ration
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में चल रहे लॉक डाउन और उसकी वजह से अर्थव्यवस्था व कारोबार पूरी तरह चौपट होने के कारण कार्ड धारकों को पिछले दो माह से केंद्र और प्रदेश सरकार ने फ्री राशन देने का आदेश दिया है। इसके तहत कोटेदारों को एक माह में दो दफे राशन का आवंटन किया जा रहा है। माह के शुरूआती पखवाड़े में निर्धारित शुल्क के साथ कार्ड धारकों को राशन दिया जाएगा तो दूसरे दूसरे पखवारे में नि:शुल्क राशन वितरित होना है।
विज्ञापन

इसी की आड़ में कोटेदार कार्ड धारकों के साथ जमकर खेल कर रहे हैं। कोटे के राशन की कालाबाजारी भी की जा रही है। बहादुरपुर विकास खंड के कई ग्रामसभाओं में राशन कम देने या फिर सैकड़ों कार्ड धारकों को थंब स्कैनिंग लेने के बाद भी राशन नहीं दिया गया है। परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम और एसडीएम से की है।
विज्ञापन

गंगापार के बहादुरपुर विकास खंड में कुल 114 सरकारी राशन की दुकानें हैं। मार्च माह के अंत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज हुआ तो केंद्र सरकार ने पूरे देश में जनता कर्फ्यू और बाद में लॉक डाउन घोषित कर दिया। लॉक डाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन के कारण लोगों के रोजी-रोजगार बंद हुए तो दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी भारी पड़ने लगा। इसी बीच केंद्र व प्रदेश सरकार ने अप्रैल से जून महीने तक कार्ड धारकों को फ्री राशन देने का आदेश जारी किया। इसके तहत अब सभी सरकारी गल्ले की दुकानों से माह के दूसरे पखवारे में कार्ड धारकों को फ्री राशन वितरीत किया जा रहा है। माह के पहले पखवारे यानि एक से बारह तारीख के बीच निर्धारित शुल्क पर तथा 15 से 25 तारीख में कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन दिया जाना है। इसी की आड़ में कोटेदार जमकर खेल कर रहे हैं। पहले और दूसरे पखवारे में मिलने वाले राशन में गोलमाल कर कालाबाजारी भी शुरू कर दी गई है। ऐसा ही मामला बजहां ग्रामसभा का सामने आया है। यहां के ग्रामीणों ने कोटेदार पर कई माह से राशन न देने और कम देने का आरोप लगाया है।

गांव की सरिता, राजनाथ यादव, शिवदीप सिंह, जीतलाल गौड़ आदि आरोप है कि आपदा की इस घड़ी में कोटेदार थंब स्कैनिंग तो करा लेता है लेकिन राशन देन की बारी आती है तो अगली बार आने को बोलकर लौटा दिया जाता है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ डीएम और एसडीएम से लिखित शिकायत की है। उधर, कोटेदार पति संतोष सिंह का कहना है कि पहले कार्ड धारक पांच सौ के करीब थे। अब 65 कार्ड धारक और बढ़ गए हैं। इसी वजह से दिक्कत आ रही है। एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि शिकायत मिलने पर कोटेदार के मनमानी की जांच कराई जाएगी। इसी प्रकार झूंसी कोहना, चकहरिहरवन, शेरडीह, मलावां, छिबैयां, उस्तापुर, पटेलनगर समेत एक दर्जन ग्रामसभाओं में तौल में कम राशन दिए जाने की शिकायत सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed