आंधी, पानी के बाद मौसम हुआ सुहाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गर्मी अप्रैल और मई में नए रिकार्ड बनाए हैं। तापमान 47 के करीब तक पहुंच गया। बीच-बीच में तापमान में उठापटक भी होती रही। इससे शहरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान का असर यहां के मौसम पर भी पड़ा। दो दिनों में तीन बार तूफान आने के साथ हल्की बारिश भी हुई। तूफान आने से इलाहाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बादल छा गए। बुधवार की दोपहर बारिश भी की। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 3.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ।
घरों में बैठे लोग बाहर निकल आए। शाम को लोग चंद्रशेखर आजाद पार्क, खुसरोबाग, मिंटो पार्क सहित कई पार्कों में पहुंच गए। बारिश के चलते नमी में भी गर्मी के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 90 फीसदी पर बरकरार रही। न्यूनतम नमी में भी दो फीसदी का इजाफा हुआ। मंगलवार को दिन का तापमान 40.2 फीसदी और न्यूनतम 22.9 फीसदी पर टिका रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि चक्रवात का असर दो दिनों तक बरकरार रहेगा। इसके बाद फिर उमस बढ़ेगी।