फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   G-11 building will be built in the Commission at a cost of Rs 112 crore

UPPSC : आयोग में 112 करोड़ की लागत से बनेगी जी-11 बिल्डिंग, अध्यक्ष ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 09 Nov 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 05:42 PM IST
सार

2300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस बिल्डिंग का निर्माण शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू करा दिया जाएगा। आयोग का लक्ष्य है कि निर्माण शुरू होने से लेकर 18 माह में बिल्डिंग तैयार कर ली जाए।

विज्ञापन
G-11 building will be built in the Commission at a cost of Rs 112 crore
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परिसर में 112 करोड़ रुपये की लागत से जी-11 बिल्डिंग बनने जा रही है। प्रदेश सरकार के बजट में इसके लिए प्रावधान भी कर दिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस बिल्डिंग की डिजाइन को मंजूरी के लिए आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


2300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस बिल्डिंग का निर्माण शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू करा दिया जाएगा। आयोग का लक्ष्य है कि निर्माण शुरू होने से लेकर 18 माह में बिल्डिंग तैयार कर ली जाए। इस बिल्डिंग में बायोमीट्रिक प्रवेश, सौर ऊर्जा, कैफेटेरिया, ऑनलाइन स्क्रूटनी रूम, अंडरग्राउंड पार्किंग आदि की सुविधाएं होंगी। सदस्यों के चैंबर एवं इंटरव्यू रूम अलग-अलग होंगे।
विज्ञापन


इंटरव्यू से पहले सदस्यों को नहीं पता होगा कि उन्हें किस कमरे में बैठना है। वर्तमान में सदस्य अपने चैंबर में ही साक्षात्कार लेते हैं। इसके साथ ही 50-50 कंप्यूटर वाले दो कमरे भी होंगे। ऐसे में एपीएस भर्ती, आरओ/एआरओ भर्ती के लिए टाइप टेस्ट भी इस बिल्डिंग में ही करा लिए जाएंगे। इसके लिए अलग से केंद्र की व्यवस्था नहीं करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बिल्डिंग बनने के बाद आयोग कुल चार हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा अपने प्रयागराज और लखनऊ परिसर में करा सकेगा। तब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के लिए दूसरे केंद्र नहीं लेने होंगे। परिसर में ही परीक्षा करा ली जाएगी। आयोग की तैयारी है कि जिस तरह बद्रीनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा है ठीक उसी प्रकार से नई बिल्डिंग के मध्य में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

बिल्डिंग और उसमें लगी लिफ्ट में केवल बायोमीट्रिक प्रवेश मिलेगा। यानी बिल्डिंग में आयोग के कर्मचारी और अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे। अगर परीक्षार्थी या कोई अन्य व्यक्ति बिल्डिंग में प्रवेश करना चाहता है तो इसके लिए किसी कर्मचारी या अधिकारी को अपनी बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी, तभी बिल्डिंग या लिफ्ट का दरवाजा खुलेगा।

ओपेन एयर ऑडिटोरियम भी जल्द होगा तैयार

आयोग परिसर में ओपेन एयर ऑडिटोरियम भी बनाया जा रहा है। यह छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल मई-जून तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। ओपेन एयर ऑडिटोरियम में शहीद स्मारक भी बनेगा, जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशशेखर आजाद, भगत सिंह की की प्रतिमाएं होंगी और महात्मा गांधी की दांडीयात्रा प्रदर्शित की जाएगी।

जल्द तैयार हो जाए संग्रहालय

आयोग परिसर में संग्रहालय का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। इसे ‘कल्पवृक्ष’ नाम दिया गया है। इसमें प्रतिदिन 50-100 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें आयोग, प्रयागराज और उत्तर प्रदेश का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही शिवगौरी की ऐतिहासिक प्रतिमा, फारसी में रामायण जैसे दुर्लभ संग्रह देखने को मिलेंगे। संग्रहालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा भी लगाई जा रही है।

सारनाथ की तर्ज पर बनेंगे गेट

स्मार्ट सिटी के तहत आयोग के गेट नंबर पांच और छह को सारनाथ की तर्ज पर बनाया जा रहा है। रेड सैंड स्टोन से बनने वाला यह द्वार कुंभ से पहले तैयार कर लिया, जिसमें दोनों गेट सारनाथ की प्रतिकृति जैसे होंगे। इसके निर्माण का काम भी शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed