फ्यूचर रिटेल लिमिटेड, न्यू मुन्ना स्वीट पर मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव के अनुसार धरौली हनुमानगंज स्थित नमन डेयरी से लिया गया पनीर, चकनिरातुल में दीपक डेयरी से सप्रेटा दूध, तेलियरगंज में लोकनाथ स्वीट से पनीर, खोवा मंडी फाफामऊ में बृजेश की दुकान से खोवा, गोविंदपुर में घोष स्वीट से खोवा, पूरामुफ्ती में जयश्री हनुमान स्वीट हाउस से मिल्क केक, जिशान मार्केट गोविंदपुर में श्रीकृष्णा डेयरी से पनीर, गौहनिया घूरपुर में अंजुल आइस्क्रीम से आईसकैंडी, पाती मेजा रोड में पाल खोवा भंडार से खोवा, काला डांडा में श्रीसाईं लस्सी भंडार, चांदपुर सलोरी में कृष्णा डेयरी से पनीर, खोवा मंडी कटरा में बड़े लाल की दुकान से खोवा, शिव नगर अल्लापुर में न्यू मुन्ना स्वीट से खोवा, साजी कोरांव में दया शंकर केसरवानी की दुकान से बेसन और चांदपुर सलोरी मेकं ऋषभ यादव के प्रतिष्ठान से लिया गया खोवा का नमूना अद्योमानक पाया गया है।
इसके अलावा एटलांटिस मॉल स्थित फ्यूचर रिटेल लिमिटेड से लिया गया आलू कचरी (नमकीन) का मिस ब्रांडेड है। गंगोत्री नगर नैनी में सरस्वती स्वीट्स एंड नमकीन से लिए गए छेना मिठाई के नमूने में मिलावट की पुष्टि हुई है। साथ ही नमूना अद्योमानक पाया गया है। वहीं, हिवेट रोड स्थित स्टेट्समैन बेकरी से लिए गए मिल्क केक और बरौत चौराहा हंडिया में अवशेष कुमार के प्रतिष्ठान से लिए गए पेड़ा के नमूने में भी मिलावट पाई गई है। सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।