Prayagraj : टायर के शोरूम में झूंसी चौकी इंचार्ज का हंगामा, जबरन बंद कराई दुकान
झूंसी थाने का एक दरोगा रविवार को अंदावा चौराहा पर स्थित टायर के शोरूम से रविवार को गाड़ी का चार टायर खरीदकर ले गया था। आरोप है कि सोमवार को एक टायर से हवा निकल गई। बताया गया कि टायर में खराबी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के अंदावा तिराहे पर स्थित एक टायर के शोरूम में सोमवार की सुबह नई झूंसी चौकी इंचार्ज ने जमकर हंगामा काटा। शोरूम के मालिक का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने कर्मचारियों को धमकी देकर जबरन शोरूम भी बंद करा दिया। इसके साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। पूरा मामला कार के टायर को बदलने को लेकर शुरू हुआ था। दो घंटे तक टायर के शोरूम में चला हाई वोल्टेज ड्रामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शो रूम मालिक की ओर से आरोपी चौकी इंचार्ज की शिकायत एसएसपी शैलेश पांडेय से की गई।
मूलत: मुंगरा बादशाहपुर के रहने वाले संजीव गुप्ता ने झूंसी के अंदावा तिराहे के पास टायर का शोरूम खोल रखा है। यहां पर संजीव के बेटे साहिल गुप्ता बैठते हैं। इसके ऊपर संजीव परिवार के साथ रहते हैं। 25 सितंबर को नई झूंसी चौकी इंचार्ज विनोद दिनकर ने अपनी कार के चारों टायर यहीं से खरीदे। इनमें से एक टायर की 24 चौबीस घंटे के भीतर ही निकल गई। इससे नाराज चौकी इंचार्ज विनोद दिनकर, दीवान संजय सिंह के साथ सोमवार की सुबह तकरीबन दस बजे शोरूम पहुंच गए।
आरोप है कि दरोगा विनोद ने शोरूम के कर्मचारियों पर टायर को बदलने का दबाव डाला। उस वक्त मालिक साहिल गुप्ता मौजूद नहीं थे। वह मुंगरा बादशाहपुर में थे। संजीव की दरोगा से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि मेरे आने पर ही मामले का समाधान होगा। इतने में भड़के दरोगा ने टायर का शोरूम ही बंद करा दिया। मालिक संजीव ने पहुंचकर दोबारा शोरूम खुलवाया।
दरोगा विनोद दिनकर को बताया कि अब ये कंपनी में जाएगा। तभी क्लेम मिलेेगा लेकिन दरोगा टायर बदलने पर ही अड़े रहे। आरोप है कि दरोगा ने दीवान संजय के साथ शोरूम मालिक को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। आरोपी दरोगा विनोद दिनकर का कहना है कि उन्होंने सभी टायर 25 सितंबर की शाम को खरीदे थे। 24 घंटे भी नहीं बीते कि एक टायर खराब हो गया। इसकी शिकायत करने वह शोरूम गए थे। उन्होंने हंगामा करने और धमकी देने के आरोपों से इन्कार किया है।
अभद्रता के आरोप में पहले भी लाइन हाजिर हो चुके हैं चौकी इंचार्ज
नई झूंसी चौकी इंचार्ज विनोद दिनकर पहले भी दो बार महिलाओं से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर हो चुके हैं। इनमें से एक महिला दरोगा भी शामिल हैं। सिविल लाइंस में बतौर चौकी इंचार्ज तैनात रहते विनोद दिनकर पर महिला इंसपेक्टर दीपा सिंह से अभद्रता करने का आरोप लगा। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी तरह होलागढ़ में तैनाती के दौरान एक फरियादी महिला से भी दरोगा दिनकर ने गालीगलौज की थी। इस मामले का भी वीडियो वायरल हुआ था। दोनों प्रकरण में तत्कालीन एसएसपी ने विनोद दिनकर को लाइन हाजिर कर दिया था।