एक से अधिक फार्म भरा तो पकड़ेगा सॉफ्टवेयर
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया छात्रों को परीक्षा पास कराने के लिए पहले नौवीं एवं ग्यारहवीं में फर्जी तरीके एक से अधिक जगहों से पंजीकरण करवा लेते हैं। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा फार्म भरते समय नकल माफिया अपने चहेते छात्रों को गलत तरीके से एक से अधिक स्कूलों से परीक्षा फार्म भरवा देते हैं, ऐसा नकल की व्यवस्था के लिए करते हैं। अब बोर्ड के कदम से नकल माफिया के जाल में फंसकर छात्र-छात्राओं का कैरियर फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ सकता है।