फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fugitive IPC Manilal Patidar's 54 articles worth lakhs attached

भगोड़ा आईपीसी मणिलाल पाटीदार की लाखों रुपये मूल्य के 54 सामान कुर्क

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
सार

  • राजस्थान पहुंचकर टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
Fugitive IPC Manilal Patidar's 54 articles worth lakhs attached
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा के पूर्व एसपी और फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार की गृहस्थी के 54 सामान पुलिस ने कुर्क कर दिए। राजस्थान के डूंगरपुर जनपद स्थित उनके पैतृक घर पर पुलिस को केवल गृहस्थी केही सामान मिले। जिसकेबाद पुलिस सामान कुर्क कर वापस चली आई। अब अन्य राज्यों में स्थित उनकी संपत्ति का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


पाटीदार लंबे समय से फरार चल रहे हैं जिन पर भ्रष्टाचार और क्रशर व्यापारी इंद्रकांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज है। दोनों मामलों की जांच जोनल स्तर पर गठित एसआईटी कर रही है। जिसने पिछले दिनों ही कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई की अनुमति ली थी। प्रयागराज व महोबा से दो टीमें पाटीदार के राजस्थान डूंगरपुर में सरौंदा गांव स्थित उनकेपैतृक घर पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां पता चला कि मकान उनके पिता के नाम है। मकान में एक कमरा मिला जिसमें पाटीदार रहते थे। इसी कमरे में गृहस्थी के 54 सामान मिले। इनमें फ्रिज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर व अन्य सामान थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इन्हें कुर्क कर दिया। गौरतलब है कि जांच पड़ताल में पाटीदार की कुछ अन्य राज्यों में भी संपत्ति का पता चला था। जिसके बारे में एसआईटी जानकारी करने में लगी है। मामले में विवेचक एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed