फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From Yagya Vigyan to AI, studies will be done in Allahabad University

Prayagraj News: इविवि में यज्ञ विज्ञान से लेकर एआई तक की होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
From Yagya Vigyan to AI, studies will be done in Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में यज्ञ विज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तक की पढ़ाई होगी। विवि ने कौशल विकास आधारित 191 पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। मंगलवार को प्रस्तावित एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इन पाठ्यक्रमों में मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम तैयार करने वाली समिति एकेमिडक कौंसिल की बैठक में नए पाठ्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इनमें एआई, न्यूक्लियर एनर्जी, जीआईएस आधारित पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। दैनिक जीवन से जुड़े कुछ पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जाएंगे जिनमें एक्वेरियम व बोनसाई निर्माण, ग्रामीण पर्यटन, वर्मी कंपोस्ट, बेकरी, कास्मेटिक एंड परफ्यूम केमिस्ट्री जैसे विषय शामिल होंगे।
विज्ञापन

छात्रों को सौर ऊर्जा, आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों के साथ एस्ट्रोनामी एवं एस्ट्रोफिजिक्स भी पढ़ने व उसमें दक्षता हासिल करने का मौका मिलेगा। यज्ञ विज्ञान, ज्योतिष, भगवद्गीता एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों के साथ लॉ ऐंड साइबर सिक्योरिटी, जियोलाॅजिकल म्यूजियम जैसे विषयों में भी कौशल विकास का मौका मिलेगा। कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम के लिए दो क्रेडिट प्वाइंट भी निर्धारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed