{"_id":"66dd87846c3100568303fbbd","slug":"from-tomorrow-tb-patients-will-be-searched-from-door-to-door-397-teams-formed-testing-and-treatment-will-be-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कल से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के रोगी, 397 टीमें गठित, मुफ्त होगा जांच और उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कल से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के रोगी, 397 टीमें गठित, मुफ्त होगा जांच और उपचार
Sun, 08 Sep 2024 04:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:46 PM IST
सार
प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि टीबी को जड़ से मिटाने के लिए जनपद में टीबी रोगी खोज अभियान नौ सितंबर से चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि टीबी को जड़ से मिटाने के लिए जनपद में टीबी रोगी खोज अभियान नौ सितंबर से चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नौ सितंबर से दस दिनों तक घर घर रोगी खोजे जाएंगे और उनका उपचार किया जाएगा। सारी दवा और जांच पूरी तरह से मुफ्त है। इसके लिए जिले में 397 टीमें गठित की गई हैं। यह जानकारी सीएमओ ने जिला क्षय रोग विभाग कार्यालय में रविवार को पत्रकारों को दी।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया की जिले में टीबी रोगियों का समुचित उपचार किया जा रहा है। दवाओं की कुछ कमी पिछले कुछ समय से चल रही थी जिसे अब दूर कर लिया गया है। अब मरीजों को नियमानुसार पर्याप्त दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी या बुखार हो, बलगम में खून दिख रहा हो या वजन लगातार कम हो रहा हो तो यह टीबी के लक्षण हैं।
विज्ञापन
भूख न लगना, रात में पसीना, गले में गांठ या महिलाओं में बांझपन आदि भी टीबी के लक्षण हैं। कहा कि रोगियों की खोज के लिए 397 टीमें गठित की गई हैं और इनकी निगरानी के लिए 80 एसटीएस और एसटीएलएस, टीबीएचबी का गठन किया गया है।
विज्ञापन