फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From now Prayag hold Lucknow Intercity

अब प्रयाग से ही पकड़ें लखनऊ इंटरसिटी

Sun, 10 Jan 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jan 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। लखनऊ जाने वाले यात्री गण कृपया ध्यान दें। सोमवार से उन्हें लखनऊ इंटरसिटी पकड़नी है तो वे उसके लिए इलाहाबाद जंक्शन की बजाय प्रयाग पहुंचें। क्योंकि लखनऊ इंटरसिटी के लिए सोमवार से इलाहाबाद जंक्शन पराया हो जाएगा। इसका संचालन नई व्यवस्था के तहत प्रयाग से लखनऊ तक होगा और इंटरसिटी एक्सप्रेस अब विंध्याचल से इलाहाबाद जंक्शन तक नहीं चलेगी। शनिवार को यह ट्रेन आखिरी बार इलाहाबाद दो घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


यूपीए सरकार के दौरान ही लखनऊ से इलाहाबाद तक आने वाली इंटरसिटी का विस्तार विंध्याचल तक किया गया था। रेलवे की इस व्यवस्था के बाद इंटरसिटी लगातार लेट होने लगी। शायद ही ऐसा कोई दिन बीता होगा कि जब इंटरसिटी अपने समय से लखनऊ रवाना हुई हो। इस वजह से आम यात्रियों को भी दिक्कत हो रही थी। उधर जंक्शन पर बढ़ती ट्रेनों की आवाजाही के मद्देनजर अभी हाल ही में उत्तर रेलवे प्रशासन ने तय किया कि लखनऊ इंटरसिटी अब प्रयाग से लखनऊ के बीच ही चलेगी।
विज्ञापन


पहले दस जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो रही थी, लेकिन संभावित कोहरे के मद्देनजर लखनऊ इंटरसिटी आठ जनवरी से 29 फरवरी तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को निरस्त रहनी है। इस वजह से सोमवार को यह ट्रेन प्रयाग से ही चलेगी। यहां से गाड़ी संख्या 14209 लखनऊ इंटरसिटी अपराह्न 3.40 बजे चलेगी, जो शाम 7.25 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। इसी तरह लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 7.30 बजे चलेगी जो सुबह 11.30 बजे प्रयाग पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed