{"_id":"575b03584f1c1b520a9c5b0f","slug":"from-every-corner-of-the-rally-site-deedar-e-modi-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली स्थल में हर कोने से होगा दीदार-ए-मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली स्थल में हर कोने से होगा दीदार-ए-मोदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की 13 जून को परेड ग्राउंड में होने वाली ‘परिवर्तन रैली’ को अब तक की सबसे बड़ी रैली बनाने का भाजपाई दावा कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि रैली में कुछ ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आसानी से दीदार हो सके। इसके लिए रैली स्थल पर अभी 20 एलईडी लगाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इतना ही नहीं रैली में इलाहाबाद के ग्रामीण अंचलों से भी लोग आ सके, इसके लिए एक हजार बसों की व्यवस्था की जा रही है।
रैली की तैयारियों से जुड़े भाजपा नेता एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रैली स्थल पर पार्टी के 500 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। रैली स्थल पर कुल 20 एलईडी लगाई जा रही है। ताकि लोग आसानी से पीएम मोदी को देख सकें। मंच सज्जा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इलाहाबाद प्राचीन शहर है और यहां गंगा-यमुना का संगम है। इसलिए मंच के बैकग्राउंड पर गंगा-यमुना के संगम की तस्वीर लगाये जाने पर विचार चल रहा है।
रैली स्थल पर आने वाली भीड़ के मद्देनजर उसे 40 ब्लॉकों में बांटा गया है। पार्किंग भी रैली स्थल के कुछ दूर पर ही बनाई जा रही है। हालांकि यह काम जिला प्रशासन कर रहा है। रैली स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा। इसके अलावा यहां मंच, कार्यालय, साउंड, एलईडी, कैमरा, पार्किंग, मीडिया, सुरक्षा, प्रचार, स्वच्छता एवं सजावट के लिए भी पार्टी की ओर से अलग-अलग टीम बनाई गई है। इन टीमों में 50 से 500 तक कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत इलाहाबाद में होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक और रैली का स्थल पूरी तरह से इको फ्रैंडली रहेगा। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि रैली और कार्यसमिति की बैठक होने के बाद पार्टी की ओर से सफाई कराई जाएगी। ताकि वहां गंदगी आदि न रहे। इस दौरान रैली स्थल पर अपने साथ पानी लाने वाले लोगों की खाली बोतलें एकत्र करने के लिए वहां पार्टी कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने शुक्रवार को केपी कम्यूनिटी हॉल में कहा कि 12 एवं 13 जून को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक एवं पीएम मोदी की रैली की तैयारियां अब तकरीबन पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि दोनों ही आयोजन स्थल इको फ्रैंडली रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वहां पाउच आदि भी नहीं रहेगा। सारी व्यवस्थाएं डिजिटलाइज्ड की जा रही हैं। सुनील ओझा ने बताया कि रैली में इलाहाबाद और उसके आसपास के आठ जिलों से लोग शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया कि इसमें पांच लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसके पूर्व केपी कम्यूनिटी सेंटर में राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए सुनील बंसल ने शुक्रवार को मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।
सुनील बंसल ने कहा कि इलाहाबाद में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी अपने छह दिवसीय दौरे से लौटने के बाद सबसे पहले इसी बैठक में शरीक होने के लिए इलाहाबाद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मीडिया सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह पूरी तरह से वाईफाई से लैस है। बीएसएनएल का ब्रांड बैंड के माध्यम से इंटरनेट की व्यवस्था यहां की गई है। मीडिया कर्मियों के लिए यहां कई कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। ताकि वे अपनी खबरें तुरंत भेज सके। उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, धर्मेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।