{"_id":"658ff311dfadbda541039f75","slug":"friend-shot-after-dispute-condition-critical-in-hospital-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आपसी विवाद के बाद दोस्त को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आपसी विवाद के बाद दोस्त को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक
Sat, 30 Dec 2023 04:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 04:08 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर सोरांव इलाके गधियांव गांव में दो दोस्तों के बीच कहासुनी होने पर एक को गोली लग गई। गोली मारने का आरोप दूसरे दोस्त पर लगाया गया है। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल संदीप पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सोरांव थाना क्षेत्र के गधियांव के पास हाईवे पर एक युवक को गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारने वाला फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान दोस्त ने ही तमंचे से फायर कर दिया है।
विज्ञापन
गधियांव हाईवे पर शुक्रवार की देर रात दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान संदीप पटेल (30) को गोली मार दी गई। संदीप प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली मारने वाला उसका दोस्त साहिल गधियांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन में जानकारी मिली है कि दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर साहिल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली संदीप को लगी। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन