{"_id":"d887aa8c6ea148e5a5ac35c482ac0c81","slug":"freedom-from-the-people-of-the-city-will-saket-logging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत नगर के लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत नगर के लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। सालों से जलभराव की समस्या झेल रहे साकेत नगर के लोगों को जल्द इससे राहत मिल जाएगी। नगर निगम ने यहां बृहस्पतिवार को नाले का निर्माण शुरू करा दिया। 48 लाख रुपये की लागत वाले नाला का निर्माण एक माह में पूरा होगा।
साकेत नगर में एमवी कॉन्वेंट स्कूल के आसपास जलभराव की समस्या बेहद गंभीर है। यहां जलनिकाली की व्यवस्था नहीं है। बारिश के साथ आम दिनों में भी यहां की सड़क, गली में जलभराव रहता है। नाला-नाली न होने के कारण घरों से निकले वाली पानी सड़क पर बहता है। पहले यहां एक बड़ा गड्ढा था, जिसमें मोहल्लों का पानी बहकर पहुंच जाता था लेकिन बाद में गड्ढा पाटकर मकान बना लिया गया। इसके बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। नाला बनाने की मांग को लेकर यहां के लोगों ने कई बार जीटी रोड पर चक्काजाम किया। महापौर से लेकर नगर आयुक्त तक का घेराव किया। उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया। लंबी जद्दोजहद के बाद यहां नाला स्वीकृत किया गया।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में नाले का निर्माण शुरू हुआ। यहां 18 मीटर आरसीसी नाला बनाया जाएगा। काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए। लोगों ने इसकेलिए नगर आयुक्त को माला पहनाकर धन्यवाद दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि नाला हर हाल में एक माह के भीतर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से रोशनबाग पार्क में
अतिक्रमण रोकने की गुहार
इलाहाबाद(ब्यूरो)। रोशनबाग स्थित सार्वजनिक पार्क पर आसपास के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पार्क के बाहर बल्ली, टीन शेड लगाकर अस्थायी दुकानें भी खुल गई हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी को पत्र लिखकर पार्क में अतिक्रमण पर रोक लगाने का अनुरोध किया। रोशनबाग का नगर निगम कई बार सौंदर्यीकरण करा चुका है। हाल में इसकी दीवारों की मरम्मत के साथ अन्य काम कराए गए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने पार्क के अंदर और बाहर कब्जा कर रखा है।