फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud: One lakh cheated from student in the name of admission in D Pharma

Fraud : डी फार्मा में एडमीशन के नाम पर छात्र से एक लाख ठगे

Tue, 20 Sep 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

डी फार्मा में एडमीशन के नाम पर छात्र से एक लाख ठगे प्रयागराज।वहां अटल पांडेय नाम के व्यक्ति ने कोर्स के लिए एक लाख रुपये वार्षिक फीस बताया।सत्र घोषित होने के बाद लिस्ट में सुरेश का नाम नहीं था।

विज्ञापन
Fraud: One lakh cheated from student in the name of admission in D Pharma

विस्तार

डी फार्मा में एडमीशन के नाम पर छात्र से एक लाख ठगे
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रतापगढ़ के फतनपुर के नारायण कला गांव के रहने वाले छात्र सुरेश कुमार यादव से डी फार्मा कोर्स में एडमीशन के नाम पर एक लाख ठग लिए गए। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रतापगढ़ के नारायण कला गांव का सुरेश बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहा था। इसी दौरान गोसेपुर गांव के प्रमोद पटेल से संपर्क हुआ। प्रमोद ने सुरेश को प्रयागराज के एक कालेज में डी फार्मा कोर्स में एडमीशन के लिए कहा। सुरेश ने घर वालों ने बात की। इसके बाद प्रमोद उसे लेकर राजरूपपुर स्थित पैरा मेडिकल कालेज आया। वहां अटल पांडेय नाम के व्यक्ति ने कोर्स के लिए एक लाख रुपये वार्षिक फीस बताया।
विज्ञापन

55 हजार फीस जमा कर दी गई लेकिन क्लास के नाम पर सुरेश को टरकाया जाता। कहा गया कि कोरोना के कारण सरकार ने क्लास लेने पर रोक लगाई है। धीरे धीरे कर एक लाख रुपये सुरेश से ले लिए गए। सत्र घोषित होने के बाद लिस्ट में सुरेश का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल ने माफी मांगते हुए कहा कि एडमीशन भोपाल में करा देगा लेकिन उसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। सुरेश ने 18 सितंबर को प्रमोद पटेल और अटल पांडेय के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed