फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud of millions in the name of getting a car at half the price

आधे दाम पर गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 15 Nov 2019 02:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions in the name of getting a car at half the price
job fraud - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस में जंक्शन के सिटी साइड के पास स्थित एक कंपनी के लोगों ने वकील समेत कई लोगों के लाखों ठग लिए। कंपनी के लोगों ने आश्वासन दिया था कि अगर उनकी कंपनी के माध्यम से गाड़ी ली जाय तो सिर्फ आधे दामों में गाड़ी दिलवा देंगे।

विज्ञापन


वकील ने खुद को पैसा दिया ही, उनके कई परिचितों ने कंपनी में रुपये दे दिए। न गाड़ी मिली न रुपये तो कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे वकील के धक्का मुक्की की गई। एक गार्ड को पकड़कर थाने को दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


चांदपुर सलोरी के रहने वाले अभय मिश्रा वकालत करते हैं। उनकी तहरीर के अनुसार जनपद न्यायालय में उनका परिचय नैनी के राशिद खान से हो गया था। राशिद सिविल लाइंस में सिटी साइड की ओर एक कंपनी का दफ्तर खोले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद के साथ ही जावेद, जसीम और उनके गार्ड उमेश तिवारी से भी जान पहचान हो गई। दोस्ती गहरी होने पर राशिद ने अभय से कहा कि वह अगर उनकी कंपनी में नकद पैसा दें तो कोई भी गाड़ी आधे दाम पर दिलवा सकता है।

अभय ने विश्वास करते हुए चार लाख 75 हजार रुपए दे दिए। उनके वकील दोस्त अनू शुक्ला ने पांच लाख, आशीष त्रिपाठी ने दो लाख और धर्मेंद्र यादव ने डेढ़ लाख रुपये कंपनी में दे दिए। पैसा लेने से बाद से राशिद और उसके दोस्त लापता हो गए। 13 नवंबर को अभय कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई है।


आरोप है कि पांच हजार भी छीन लिए गए। अभय ने मौके से एक गार्ड को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed