फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud: Company grabbed 17.60 lakhs in the name of investment

जालसाजी : निवेश के नाम पर कंपनी हड़प गई 17.60 लाख

Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fraud: Company grabbed 17.60 lakhs in the name of investment
निवेश के नाम पर कंपनी हड़प गई 17.60 लाख
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में नौ के खिलाफ केस दर्ज
प्रयागराज। निवेश और आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर कंपनी के अफसरों ने 17.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित शिकायत लेकर थाने से अफसरों के कार्यालयों तक चक्कर काटता रहा। सुनवाई न होने पर उसने गुहार लगाई तो कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हंडिया निवासी उमाशंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2019 में एक परिचित से विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी का कार्यालय नवाब यूसुफ रोड पर स्थित था। वहां मिले कंपनी के मैनजर व अन्य कर्मचारियों ने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर अलग-अलग बार में 17.60 लाख रुपये जमा करा लिए। तय शर्तों के मुताबिक, कुछ दिनों तक तो भुगतान हुआ लेकिन इसके बाद रकम मिलना बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। इस तरह से रकम हड़प ली गई। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर डायरेक्टर दंपति समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed