{"_id":"695b8964ec1bb568bf078df7","slug":"fraud-case-a-young-woman-was-duped-of-rs-1-12-lakh-in-the-name-of-google-review-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud Case : गूगल रिव्यू के नाम पर युवती से 1.12 लाख की ठगी, मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud Case : गूगल रिव्यू के नाम पर युवती से 1.12 लाख की ठगी, मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार
Mon, 05 Jan 2026 03:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:20 PM IST
सार
करेली की 23 वर्षीय युवती से गूगल रिव्यू के नाम पर 1.12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर युवती से संपर्क साधा और फिर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर चपत लगा दी।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करेली की 23 वर्षीय युवती से गूगल रिव्यू के नाम पर 1.12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर युवती से संपर्क साधा और फिर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर चपत लगा दी। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
करेलाबाग कॉलोनी निवासी खुशी चौबे ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर आठ दिसंबर रात करीब 9:42 बजे अन्जान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाली युवती ने अपना नाम इशा बताकर कहा कि वह एक निजी कंपनी से जुड़ी है। इसके बाद उसने कंपनी में निवेश का झांसा देकर गूगल रिव्यू करने के लिए कहा और फिर एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद संदीप नाम के व्यक्ति से बात कराई।
संदीप ने बातों में फंसाकर 1,12,388 रुपये निवेश करवा दिए। झांसा दिया कि रुपये निवेश करने के कुछ दिन बाद मोटा मुनाफा मिलेगा। हालांकि, इसके बाद आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने कुल आठ बार में आरोपियों को रुपये ट्रांसफर किए थे। साइबर थाना पुलिस बैंक खाता नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन