फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four youths drowned while bathing in the Tons River; three were rescued, and the search for one is ongoing.

Prayagraj : टोंस नदी में चार युवक डूबे, तीन को बचाया, एक की तलाश जारी

Sun, 05 Jul 2026 03:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

मेजा में टोंस नदी में स्नान करते वक्त चार युवक डूब गए। बहाव के चलते तीन युवक नदी के किनारे आ गए। जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन एक युवक तेज धारा में बह गया।

विज्ञापन
Four youths drowned while bathing in the Tons River; three were rescued, and the search for one is ongoing.
मेजा में टोंस नदी में युवकों के डूबने की घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टोंस नदी के समहन घाट पर रविवार दोपहर स्नान के दौरान चार युवक गहरे पानी में समा गए। नदी में तेज बहाव होने से तीन युवक करछना के लच्छीपुर घाट के समीप बहते चले गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए। जबकि एक युवक की एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के समहन (जबरगंज) गांव निवासी अनीस कुमार (18) पड़ोस के अग्निहोत्री प्रसाद (28), आशीष कुमार (22) और एसपी सक्सेना उर्फ राजा भइया (20) के साथ टोंस नदी के समहन घाट पर स्नान करने गए थे।
विज्ञापन


अचानक चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी में पानी का बहाव इतना तेज था कि अग्निहोत्री प्रसाद, आशीष और एसपी सक्सेना बहते-बहते करछना के लच्छीपुर घाट पहुंच गए। इस दौरान घाट पर मौजूद चरवाहों ने सहारा देकर तीनों को बाहर निकाला। वहीं, समचार लिखे जाने तक अनीस कुमार का पता नहीं चला। घटना की जानकारी होने पर परिजन घाट पर पहुंचे। अनीस के पिता बृजेश कुमार पेंटिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीस तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। वह मुंबई में वाचमैन का काम करता है। 15 दिन पहले ही घर आया है। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई।
लच्छीपुर घाट पर महिला ने लाठी के सहारे बचाई आशीष की जान

टोंस नदी में डूबे युवकों में आशीष कुमार ने बताया कि लच्छीपुर घाट पर मौजूद एक महिला ने लाठी से उसको घाट के किनारे पहुंचने में सहारा दी। नदी में बहाव इतना तेज था कि डूबने के बाद पता ही नहीं चला कि कैसे वह घाट के किनारे पहुंच गया। कुछ ही देर में अग्निहोत्री प्रसाद और एसपी सक्सेना भी घाट के किनारे आ गए। तीनों ने बताया कि नदी में बहाव तेज होने से जान बच गई।

घंटे भर बाद करछना के लच्छीपुर घाट से नाव से तीनों सुरक्षित बचे युवकों को मेजा के समहन घाट पर लाया गया। तीनों युवक सहमें हुए थे। पुलिस ने उन्हें ढांढ़स बंधाती रही। चारों युवक दोस्ती हैं। पिता बृजेश ने बताया कि अनीस 15 दिन पहले मुंबई में बुखार से पीड़ित हो गया तो छुट्टी लेकर घर आ गया। नियति को शायद यही मंजूर था। अनीस की मां सीता देवी को रो रोकर बुरा हाल है।

डेढ़ माह पहले पिकनिक मनाने गए तीन लोगों की डूबने से हुई थी मौत

15 मई को टोंस नदी के बलुहा घाट पर पिकनिक मनाने गए दो बच्चों समेत तीन लोगों की हुई मौत की घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि रविवार को बलुहा घाट से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर समहन घाट में चार युवक डूब गए। हालांकि, तीन युवक सुरक्षित बच गए लेकिन एक का कुछ भी पता नहीं चल सका। 15 मई की दोपहर में नैनी इलाके से आए आदित्य, शनि और आयुष्मान की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई थी। तीनों रील बनाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed