{"_id":"627e5a9f92df9c746f71a927","slug":"four-year-old-innocent-was-raped-by-a-neighboring-youth-in-the-shepherd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : चरवा में चार साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : चरवा में चार साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
Fri, 13 May 2022 06:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 06:48 PM IST
सार
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव का परिवार खेती- किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार की एक चार साल की बच्ची रोजाना पड़ोसी के यहां दूध लेने जाया करती है। शुक्रवार की सुबह भी बच्ची दूध लेने पड़ोसी के घर गई तो वहां पर रहे युवक ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
harassment
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरवा कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार सुबह दूध लेने गई चार साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने दुष्कर्मी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव का परिवार खेती- किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार की एक चार साल की बच्ची रोजाना पड़ोसी के यहां दूध लेने जाया करती है। शुक्रवार की सुबह भी बच्ची दूध लेने पड़ोसी के घर गई तो वहां पर रहे युवक ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया। मासूम की चीख पुकार सुन मोहल्ले वाले जुटते कि इससे पहले आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
बदहवास हालत में बच्ची को देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्मी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर चरवा संतोष शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन