फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four shows in the constellation opened on the first day of Anand Bhawan's gate for the audience

दर्शकों के लिए खुले आनंद भवन के द्वार, पहले दिन तारामंडल में चले चार शो

Sat, 17 Oct 2020 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Four shows in the constellation opened on the first day of Anand Bhawan's gate for the audience
आनंद भवन प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 की गाइड लाइन के बीच बृहस्पतिवार को आनंद भवन संग्रहालय के ताले आम दर्शकों के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ सात माह बाद आनंद भवन संग्रहालय गुलजार हो गया। लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों से लेकर संग्रहालय की कला कृतियों को निहारा। पहले दिन ही तारामंडल के सभी चार शो में दर्शक पहुंचे। खगोलीय घटनाओं पर आधारित इस शो देखकर लोग मुग्ध हो उठे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे आनंद भवन संग्रहालय खोला गया। इसी के साथ खिड़की पर टिकट के लिए लोगों की लाइन लग गई। संग्रहालय प्रशासन की ओर से परिसर में बनाए गए सर्किल के बीच लोगों को दूर-दूर खड़ा किया गया। संग्रहालय के द्वार पर हैंडवाश, सैनिटाइजर के साथ ही थर्मल स्केनिंग भी की जा रही थी। पहले दिन आनंद भवन संग्रहालय में 250 टिकट की बिक्री हुई। इससे परिसर में दिन भर चहल -पहल बनी रही। इसके अलावा तारामंडल के भी चार शो चलाए गए।
विज्ञापन


पहला शो दिन के 11 बजे, दूसरा दोपहर एक बजे, तीसरा तीन बजे और चौथा 4:30 बजे से 40-40 मिनट के लिए चलाया गया। पहले दिन परिसर में आवाजाही शुरू होने से सन्नाटा टूटा, लेकिन लोगों के चेहरे पर खुशी भी थी और संक्रमण की वजह से डर के भाव भी। दर्शक मास्क लगाकर दूरी बनाए हुए थे। संग्रहालय प्रशासन की ओर से परिसर से लेकर तारामंडल तक की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • सरकार की गाइड लाइन के तहत ही संग्रहालय को खोला गया है। पहले दिन संग्रहालय और तारामंडल का शो देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। तारमंडल में 96 सीटें हैं, लेकिन दीर्घा की क्षमता की तुलना में 50 फीसदी लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। डॉ रवि किरन, प्रशासक- आनंद भवन संग्रहालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed