{"_id":"5ecac50a8ebc3e905107236f","slug":"four-sent-to-jail-including-brother-mother-of-killing-teenager-city-desk-news-ald2766772118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग मामलाः किशोरी की हत्या में भाई, मां समेत चार भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग मामलाः किशोरी की हत्या में भाई, मां समेत चार भेजे गए जेल
Mon, 25 May 2020 12:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सोरांव के रूदापुर में एक दिन पहले हुई ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई-मां समेत चार घरवालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूदापुर गांव में हुई इस वारदात का खुलासा एक दिन पहले हुआ था। यहां 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली थी और परिजनाें ने इसे खुदकुशी बताया था।
पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने के बाद पूछताछ में सामने आया था कि बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज होकर भाई-मां, भाभी व बहन ने मुंह-गला दबाकर हत्या की और फिर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने एक दिन पहले ही चारों को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया। सोरांव पुलिस ने बताया कि मृतका की हत्या में भाई जैद, मां साहिदा बानो, भाभी फातिमा बानो व बहन फरहाना को गिरपफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भाभी के भाई से करना चाहती थी निकाह
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतका अपनी भाभी के भाई दानिश से निकाह करना चाहती थी जबकि भाई जैद इसके लिए राजी नहीं था। वह उसका निकाह किसी और के साथ करना चाहता था। इस बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था और घटना वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। जिसके बाद घरवालों के सिर पर खून सवार हो गया और उन्होंने उसे मारकर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन