{"_id":"65aa125a0bb3121af2009745","slug":"four-people-died-in-24-hours-due-to-cold-panic-in-the-village-people-scared-of-cold-wave-outbreak-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई ठंड : चौबीस घंटे के भीतर ठंड लगने से चार लोगों की मौत, गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई ठंड : चौबीस घंटे के भीतर ठंड लगने से चार लोगों की मौत, गांव में दहशत का माहौल
Fri, 19 Jan 2024 11:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:42 AM IST
सार
ठंड अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। लगातार गिर रहे तापमान और कई दिनों से धूप न निकलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंबा गांव में बीते 24 घंटे में तीन बुजुर्गों सहित चार लोगों की मौत हो गई। इससे गांव में दहशत है।
विज्ञापन
Sucide
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंबा गांव में 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत से गांव में दहशत मच गई। तेज कंपकंपी के बाद मौत होने के बाद गांव में खलबली मच गई है। असमय मौत का शिकार होने वालों में 30 वर्षीय एक युवती के साथ तीन बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में ठंड अब जानलेवा हो गई है।
विज्ञापन
कौंधियारा क्षेत्र के अंबा गांव में 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है, इसमें एक युवती समेत तीन बुजुर्ग शामिल हैं। गांव की शकुंतला देवी (61) पत्नी दयाशंकर मिश्र, रिटायर्ड शिक्षक फूलचंद (65) की ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसी तरह गांव की अंजू देवी (30) पुत्री कृष्ण प्रसाद की बृहस्पतिवार की रात मौत ठंड लगने से हो गई।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि रात में अचानक कंपकंपी के साथ बेटी की तबीयत खराब हो गई। जब तक उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के ही काली प्रसाद (63) की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ठंड लगने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। 24 घंटे में हुई चार मौत से ग्रामीण काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन