फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   four new diploma courses started in cmp

सीएमपी में चार नए डिप्लोमा कोर्स, आवेदन शुरू

Sat, 17 Oct 2020 03:52 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
four new diploma courses started in cmp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज मे रोजगार परक चार नए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के बाद प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसके लिए अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 26 अक्तूबर को जारी की जाएगी एवं ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर होगी। इसमें इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकेंगे और प्रवेश सीधे लिए जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज को पिछले माह चार नए कोर्स डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस, डिप्लोमा इन मैनेजमेंट एंड एंटरप्रोन्योरशिप, डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट और डिप्लोम इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग को संचालित करने की अनुमति मिली थी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भी इसे अनुमोदन मिल गया। कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट एवं कॉलेज के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट से प्राप्त की जा सकती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि इन चार नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए सीएमपी डिग्री कॉलेज में सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट की स्थापना की गई है, जिसका समन्वयक आचार्य डॉ. बिरेश्वर पांडेय को बनाया गया है।
विज्ञापन


डीसीए में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
प्रयागराज।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) एनआईईएलाआईटी ओ लेवल सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज की वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं या विज्ञान संकाय परिसर स्थित सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन से किसी भी कार्य दिवस में सुबह दस से शाम चार बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed