फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four miscreants including one with a reward of 10 thousand rupees arrested

Prayagraj News: 10 हजार के इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants including one with a reward of 10 thousand rupees arrested
गंगापार के इलाकों में लूटपाट करने वाली गैंग का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया है। इस दौरान 10 हजार के इनामी रवि उर्फ अजय पटेल समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। चालान करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

20 मई को थरवई के मनेथू गांव से किस्त की वसूली करके लौट रहे कोटक महिंद्रा फाइनेंस बैंक के रिकवरी एजेंट शशि कुमार मिश्रा से बाइक सवार बदमाशों ने कनेहटी गांव के पास तमंचा सटाकर 85,700 रुपये लूटे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लूट की घटना में शामिल सुमित भारतीया निवासी मनेथू थाना थरवई और मोहम्मद साहिल उर्फ हाइड्रा निवासी चिरौड़ा थाना फूलपुर को गिरफ्तार करके जेल भी दिया था। पुलिस उनके पास से लूट के 30 तीस हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, एक तमंचा और बाइक भी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लूट में शामिल मुख्य आरोपी अश्वनी भारतीय निवासी मनेथू थाना थरवई और रवि उर्फ अजय पटेल निवासी भुलई का पूरा थाना फूलपुर की तलाश कर रही थी। मंगलवार की सुबह चेकिंग के दौरान बहरिया के बिजलीपुर गांव के नहर के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी करके चारों बदमाशों को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम रवि उर्फ अजय पटेल निवासी भुलई का पूरा थाना फूलपुर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर रवि ने रिकवरी एजेंट से लूट करने की वारदात स्वीकारी है। तीन अन्य बदमाशों ने आदित्य सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी कमला नगर थाना सोरांव व सचिन यादव निवासी बेलवा थाना थरवई व सूरज पाल निवासी जगदीशपुर पूरे चंदा थाना थाना थरवई शामिल थे।

तीनों बदमाशों ने बताया कि 10 मई को मऊआइमा के मोहम्मदपुर सराय अली उर्फ जोगापुर के किराना व्यवसायी से 1.10 लाख की लूट की थी। बदमाशों के पास से लूट के 67,500 रुपये, दो देसी तमंचा, कारतूस व बाइक को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा, एसएसआई अमित सिंह, चौकी इंचार्ज सिकंदरा शिव प्रसाद वर्मा, एसआई रितेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल रामचंद्र वर्मा, कांस्टेबल सुजीत सिंह, शिव शंकर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed