फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four members of same family killed with sharp weapons in phaphamau Prayagraj

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : दंपती व दो बच्चों को कुल्हाड़ी-फावड़े से काट डाला, नग्न हाल में मिली किशोरी की लाश, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Thu, 25 Nov 2021 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

प्रयागराज में फाफामऊ मऊ में दंपती और दो बच्चों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बारीकी के साथ घर और आसपास खेत में छानबीन की, लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं होने से आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Four members of same family killed with sharp weapons in phaphamau Prayagraj
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार केचार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतकों में फूलचंद(50), उसकी पत्नी मीनू(45), बेटा शिव(10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल हैं। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले। धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया।

विज्ञापन


दो दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सुबह दरवाजा खुला होने की सूचना पर पड़ोस में रहने वाला भाई पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। किशोरी का शव नग्न हाल में मिला, ऐसे में सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका है।

विज्ञापन

Four members of same family killed with sharp weapons in phaphamau Prayagraj
Prayagraj News : फूलचंद। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

मंगलवार को आखिरी बार दिखा था बेटा
दलित बिरादरी का फूलचंद मजदूरी करता था और गोहरी गांव स्थित घर में पत्नी, बेटी व बेटे के साथ रहता था। मंगलवार शाम आखिरी बार उसके बेटे शिव को ग्रामीणों ने देखा था। बुधवार को पूरे दिन घर से कोई बाहर नहीं निकला। बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही चाट विक्रेता संदीप कुमार ने सामने से गुजरते वक्त घर का दरवाजा खुला देखा। भीतर झांकने पर कोई दिखाई नहीं दिया तो उसने कुछ दूर पर रहने वाले फूलचंद के भाई किशन को सूचना दी जो सीमा सुरक्षा बल में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। किशन ने बताया कि वह घर के भीतर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

 

बरामदे में दो अलग-अलग चारपाइयों पर उसके भाई व भाभी खून से लथपथ मृत पड़े थे जबकि बगल में ही भतीजे का शव पड़ा हुआ था। भीतर के कमरे में भतीजी मृत मिली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग व अन्य परिवारीजन आ गए। एक साथ चार हत्याओं की सूचना पर सनसनी फैल गई और मौके पर आईजी राकेश सिंह, डीएम संजय खत्री, डीआईजी समेत अन्य अफसर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Four members of same family killed with sharp weapons in phaphamau Prayagraj
Prayagraj News : मीनू। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

रास्ते की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतकों के परिवारवालाें का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों से उनका रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं और अक्सर जान से मारने को धमकाते थे। इसमें मुकदमे भी लिखवाए गए। भाई किशन ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक फूलचंद के एक अन्य भाई लालचंद ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन

Four members of same family killed with sharp weapons in phaphamau Prayagraj
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

4.5 घंटे तक नहीं उठने दिया शव
घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने 4.5 घंटे तक शवों को नहीं उठाने दिया। सुबह नौ बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेना चाहा तो लोगों ने विरोध कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो शायद इतनी बड़ी वारदात न होती। दो मुकदमे होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जिससे विपक्षियों का दुस्साहस बढ़ता गया। अफसरों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और फिर दोपहर में करीब डेढ़ बजे शवों को मर्चरी भेजवाया गया।

फिलहाल परिवारवालों की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जमीन की रंजिश के अलावा कई अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच पड़ताल चल रही है। दुष्कर्म समेत अन्य बातें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने केबाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। -सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी

Four members of same family killed with sharp weapons in phaphamau Prayagraj
पीएल पुनिया - फोटो : social Media
पीएल पुनिया ने घटना पर जताया शोक
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने गोहरी गांव में सामूहिक हत्याकांड पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संदर्भ में उन्होंने मृतक केभाई किशन से बात भी की और सांत्वना भी दी।  कहा, इतनी बड़ी घटना के पीछे पुलिस की भूमिका खासकर बीट प्रभारी की संदिग्ध है। यह जानकारी हुई है कि वह विरोधी पार्टी से मिला हुआ था। पहले जो भी घटनाएं हुईं उस मामले में सही कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबा रहा था। इसी वजह से घटना को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हुए। उन्होंने मामले में पुलिस और घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेश कमेटी की ओर से एक डेलिगेशन पीड़ित पक्षकारों से मिलने भी 

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी
फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। कांग्रेसियों ने संवेदना व्यक्त की और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, मनोज पासी, ओम प्रकाश सरोज, घनश्याम पटेल, प्रमोद सिंह, करण पासी, विनोद तिवारी, देवेंद्र पांडेय की टीम वहां पहुंचकर घटना का ब्योरा लिया। कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद करेगी। गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed