फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four , including two women, were killed in the storm

आंधी में दो महिलाओं समेत चार की गई जान

Tue, 28 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four , including two women, were killed in the storm
भूकंप के खौफ से अभी लोग उबर भी नहीं सके हैं कि इसी बीच मंगलवार सुबह गंगापार इलाके में आए तूफान में और भी कहर बरपा दिया। इस दौरान पेड़ गिरने, बिजली का तार टूटने और आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं और एक बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। इन मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों को आर्थिक सहायता की भी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

 
थरवई इलाके में बडातर गांव में रहने वाले तीरथराज यादव की बेटी सुभाषिनी (7) मंगलवार सुबह घर से कुछ दूर महुआ बीनने गई थी। तभी आंधी आने पर वह भागकर नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। दुर्योग से यही पेड़ ढह गया। सुभाषिनी उसके नीचे दब गई। गांव वालों ने देखा तो भागकर वहां पहुंच गए मगर बालिका की मौत हो चुकी थी। उसकी मां गुडिया समेत भाई-बहन रोने-कलपने लगे। खबर पाक एसडीएम बीएल गुप्ता और विधायक अंसार अहमद भी वहां पहुंच गए। विधायक ने कहा कि तीन दिन के भीतर पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन



फूलपुर मेंचिरौडी़ गांव निवासी रामसुमेर यादव की पत्नी यशोदा देवी (52) की भी आंधी के दौरान मौत हो गई। वह अपने घर में निर्माण कार्य के लिए रूदापुर गांव थरवई में बाबूलाल के मकान में काम कर रहे मजदूरों को बुलाने गई थी। वहां आंधी आने पर वह बाबूलाल के घर सामने नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी। यह पेड़ धराशायी हो गया। उसके नीचे दबकर यशोदा देवी की मौत हो गई। राजगीर पप्पू बिंद (25) और मटरू (22) भी घायल हो गए। हालत गंभीर देख उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। फिर पंचनामा भरकर यशोदा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उतरांव इलाके के यासीनपुर गांव में मंगलवार सुबह आंधी के चलते आम का पेड़ गिरा तो उसकी चपेट में आकर बिजली का हाईटेंशन तार टूट गया। खंभा भी ध्वस्त हो गया।


अपने घर के सामने गिरे तार को हटाने के लिए दारा सिंह (22) पुत्र लालबहादुर डंडा लेकर पहुंचा मगर करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। लोगों ने आरा फीडर में सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। दारा के पिता लालबहादुर विदेश में हैं। अभी दो माह पहले फरवरी में ही दारा का ब्याह हुआ था। शनिवार को थवना हुुआ था। इस दुखद घटना ने परिजनों और रिश्तेदारों को गम में डुबो दिया।



उधर, होलागढ़ इलाके के जमुनीपुर गांव में मंगलवार सुबह आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छोटेलाल की 52 वर्र्षीय पत्नी राजकली की मौत हो गई। उसके घर के पास ही एक गाय भी मर गई। ग्राम प्रधान चन्द्रभूषण ने एसडीएम को इसकी जानकारी दी। मौके पर क्षेत्रीय विधायक अंसार अहमद और सीओ पहुँंचे और डेढ़ लाख रुपये  बतौर आपदा राहत तथा एक इंदिरा आवास दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed