{"_id":"5f57e71b8ebc3e2b8728eedd","slug":"four-dead-in-prayagraj-due-to-corona-virus-city-desk-news-ald285775388","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत
Wed, 09 Sep 2020 10:05 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से मंगलवार को एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। सभी की उम्र 68 साल से अधिक थी। महिला शंकरगढ़ की रहने वाली थी जबकि बाकी सभी शहर के निवासी थे।
एसआरएन के डा. सुजीत कुमार ने बताया कि पहली मौत बादशाही मंडी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। उन्हें बीपी, शुगर और निमोनिया की परेशानी थी। सात सितंबर को भर्ती हुए थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। दूसरी मौत जीरोरोड निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। बुजुर्ग को शुगर के साथ लीवर में समस्या थी। ये पांच सितंबर को भर्ती हुए थे। तीसरी मौत शंकरगढ़ निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई।
महिला को हार्ट की समस्या थी और उन्हें निमोनिया भी हो गया था। सात सितंबर को एसआरएन में भर्ती हुई थी। चौथी मौत शहर में रह रहे 72 वर्षीय व्यक्ति की हुई। वे बाई का बाग स्थित निजी अस्पताल यूरिनल इंफेक्शन का उपचार कराने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां से पॉजिटिव आने के बाद एसआरएन रेफर किए गए। मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में अभी 18 संदिग्ध लोगों को भर्ती कर जांच कराई जा रही है। इसमें कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कालिंदीपुरम से मिली 24 लोगों को छुट्टी
प्रयागराज। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को सबसे अधिक छुट्टी कालिंदीपुरम स्थित कोविड अस्पताल से हुई। स्वास्थ्य विभाग की सूचनानुसार मंगलवार को यहां से कुल 24 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई। इसके अलावा रेलवे चिकित्सालय से आठ, यूनानी से तीन, बेली से 10, दोनों निजी कोविड अस्पतालों से 10 और एसआरएन चिकित्सालय से 18 मरीजों को छुट्टी मिली।
अब इन अस्पतालों में 363 मरीज भर्ती हैं। इसमें रेलवे अस्पताल में 46, कालिंदीपुरम में 55, यूनानी में 11, दो निजी अस्पतालों 84, बेली में 37 और एसआरएन में प्रयागराज के 130 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा मंगलवार को 2698 संदिग्ध लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया है जबकि 2066 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।