फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four days after engagement, girl kidnapped accused in under custody

प्रयागराज : सगाई के चार दिन बाद युवती का अपहरण, धर्म परिवर्तन कराने की धमकी, आरोपी हिरासत में

Tue, 27 Sep 2022 02:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 02:14 AM IST
सार

24 वर्षीय युवती की सगाई 21 सितंबर को हुई थी। 24 सितंबर को मंगेतर के पास एक युवक ने फोन किया। उसने अपना नाम फारुख कुरैशी बताया। साथ ही कहा कि वह युवती को भूल जाए। वह धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करेगा। 

विज्ञापन
Four days after engagement, girl kidnapped accused in under custody
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस में सगाई के चार दिन बाद युवती का अगवा कर लिया गया। आरोप है कि अपहरण से पहले एक युवक ने फोन कर धर्म परिवर्तन व शादी की धमकी दी थी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो युवती झूंसी में मिली। आरोपी भी हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन



24 वर्षीय युवती की सगाई 21 सितंबर को हुई थी। 24 सितंबर को मंगेतर के पास एक युवक ने फोन किया। उसने अपना नाम फारुख कुरैशी बताया। साथ ही कहा कि वह युवती को भूल जाए। वह धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करेगा। 
विज्ञापन



इसके बाद गालीगलौज करते हुए बात न मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मंगेतर ने बताया तो घरवालों को जानकारी हुई। उधर 25 सितंबर को दोपहर बाद युवती घर से गायब हो गई। उसका एटीएम, आधार, वोटर आईडी, पैन भी गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर युवती के चाचा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर रात में ही युवती को झूंसी से बरामद कर लिया गया। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed